केरल: डॉक्टर की हत्या मामले में IMA नाराज, अस्पतालों को सुरक्षित क्षेत्र घोषित करने की मांग
Kerla Doctor Murder: केरल में डॉक्टर की हत्या के मामले में आईएमए ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने अस्पताल को सेफ जोन घोषित करने की मांग की है। साथ ही केंद्रीय कानूनों को भी लागू करने का आह्वान किया है।

Kerla Doctor Murder: केरल में मेडिकल चेकअप के लिए लाए गए व्यक्ति द्वारा डॉक्टर की हत्या करने के मामले में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने नाराजगी जाहिर की है। आईएमए ने इसको लेकर केंद्रीय कानूनों को लागू करने का आह्वान किया है। साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोगों को अपने कार्यस्थलों पर हिंसा को रोकने और अस्पतालों को सुरक्षित क्षेत्र घोषित करने की मांग की है।
Recommended Video

बता दें कि केरल के कोट्टारक्कारा के अस्पताल में इलाज के लिए लाए गए घायल शख्स ने 22 वर्षीय महिला डॉक्टर की कैंची और चाकू से हत्या कर दी। घटना के बाद कई शहरों में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोग सड़कों पर उतर आए। केरल हाईकोर्ट ने भी मामले में हस्तक्षेप करते हुए पुलिस और सरकार को कड़ी फटकार लगाई।
पुलिस के मुताबिक, हमला करने वाला स्कूल टीचर था। उसी ने महिला डॉक्टर की हत्या कर दी। हत्या करने वाले शख्स को पुलिस मेडिकल जांच के लिए अस्पताल लाई थी। तभी उसने महिला डॉक्टर की हत्या कर दी। तालुक अस्पताल में डॉक्टर वंदना दास की हत्या के विरोध में हाउस सर्जन एसोसिएशन के अह्वान पर मेडिकल छात्रों ने प्रदर्शन किया है।
पुलिस ने बताया कि उच्च प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक 42 वर्षीय आरोपी एस संदीप ने पुलिसकर्मियों सहित अस्पताल में चार अन्य लोगों पर भी हमला किया था। पुलिस ने कहा कि संदीप ने अस्पताल के ड्रेसिंग रूम में रखी सर्जिकल कैंची को चुपके से उठा लिया। जब वंदना उसके घाव चैक कर रही थी। तभी उसने युवा डॉक्टर के सीने और गर्दन पर कैंची से कई वार किए। यहीं नहीं उसने लेकर आए पुलिसकर्मियों पर भी हमला कर दिया।
यह भी पढ़ें- 'आप डॉक्टरों की सुरक्षा नहीं कर सकते, तो अस्पतालों को बंद कर दें', केरल हाई कोर्ट की सरकार को कड़ी फटकार












Click it and Unblock the Notifications