IIT JAM 2019 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू, फरवरी में होगी परीक्षा

IIT JAM 2019 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस परीक्षा में बैठने के इच्छुक उम्मीदवार आईआईटी खड़गपुर की वेबसाइट www.iitkgp.ac.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 10 अक्टूबर तक चलेगी।

नई दिल्ली। IIT JAM 2019 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस परीक्षा में बैठने के इच्छुक उम्मीदवार आईआईटी खड़गपुर की वेबसाइट www.iitkgp.ac.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 10 अक्टूबर तक चलेगी। IIT JAM की परीक्षा एमएससी (दो साल), ज्वाइंट एमएससी-पीएचडी, एमएससी-पीएचडी ड्यूल डिग्री और बाकी कोर्स में दाखिले के लिए कराई जाती है।

Education

IIT JAM 2019 में जो उम्मीदवार बैठना चाहते हैं, वो आईआईटी खजडगपुर की वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 5 सितंबर से 10 अक्टूबर तक चलेगी। IIT JAM की परीक्षा हर साल आईआईटी खड़गपुर, आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी दिल्ली, आईआईटी कानपुर, आईआईटी मद्रास, आईआईटी गुवाहटी, आईआईटी रुड़की और आईआईएससी बैंगलौर में विभिन्न मास्टर-पीएचडी कोर्स के लिए कराई जाती है।

ये भी पढ़ें: GATE 2019 के लिए शुरू हुई रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया, जानें कैसे करना है अप्लाई

IIT JAM 2019 के लिए एडमिट कार्ड 4 जनवरी को डाउनलोड किए जाएंगे। परीक्षा का आयोजन 10 फरवरी को देशभर में कराया जाएगा और रिजल्ट 20 मार्च को घोषित होगा। IIT JAM 2019 के लिए रजिस्ट्रेशन इस प्रकार कराएं-

* आईआईटी खड़गपुर की आधिकारिक वेबसाइट www.iitkgp.ac.in पर जाएं।

* नीचे एडमिशन में JAM पर क्लिक करें।

* नए टैब में JAM की वेबसाइट खुलेगी।

* इसमें How To Apply पर क्लिक करें और दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसरा रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पुरी करें।

ये भी पढ़ें: दिसंबर में होने वाली UGC NET की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 30 सितंबर आखिरी तारीख

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+