दिसंबर में होने वाली UGC NET की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 30 सितंबर आखिरी तारीख

दिसंबर में होने वाले यूजीसी नेट के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू हो गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 1 सितंबर से 30 सितंबर तक नेट के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इस बार से नेट की परीक्षा सीबीएसई की बजाए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) कराएगी, जिसका गठन देश की प्रमुख परीक्षाओं के आयोजन के लिए किया गया है।

नई दिल्ली। दिसंबर में होने वाले यूजीसी नेट के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू हो गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 1 सितंबर से 30 सितंबर तक नेट के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इस बार से नेट की परीक्षा सीबीएसई की बजाए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) कराएगी, जिसका गठन देश की प्रमुख परीक्षाओं के आयोजन के लिए किया गया है।

Education

नेट के रजिस्ट्रेशन के लिए उम्मीदवार इसकी आधिकारिक वेबसाइट www.nta.ac.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 30 सितंबर है। नेट के लिए एडमिट कार्ड 19 नवंबर से डाउनलोड किए जा सकेंगे। वहीं परीक्षा का आयोजन 9 से 23 दिसंबर के बीच किया जाएगा। नेट का रिजल्ट 10 जनवरी, 2019 को रिलीज होगा।

ये भी पढ़ें: बिहार बोर्ड ने 1 नंबर कम आंके छात्रा के मार्क्स, हाईकोर्ट ने लगाया पांच लाख का जुर्माना

यूजीसी-नेट की परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी। पेपर-1 100 नंबरों का होगा और उसमें 50 सवाल होंगे। वहीं पेपर-2 200 अंक का होगा और 100 सवाल होंगे। प्रश्नपत्र में सवाल मल्टीपल च्वाइस क्वेश्चन के फॉर्मेट में होंगे। पेपर-1 के लिए उम्मीदवारों को एक घंटे का समय दिया जाएगा। पेपर-2 के लिए उन्हों दो घंटे मिलेंगे।

नेट की परीक्षा में किसी तरह की नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। नेट की परीक्षा असिस्टेंट प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए आयोजित कराई जाकी है। नेट पास करने वाले उम्मीदवार जूनियर रिसर्च फेलोशिप और असिस्टेंट प्रोफेसर के योग्य हो जाएंगे।

ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने SSC CGL परीक्षा के रिजल्ट पर लगाई रोक, सिस्टम को बताया भ्रष्ट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+