मोबाइल पर बात करते हुए छत से गिरा IIT का छात्र, मौत
हैदराबाद। आईआईटी हैदराबाद के एक छात्र की सांतवी मंजिल के गिरने से मौत हो गई। तेलंगाना के संगारेड्डी के कांडी में अनिरुद्ध (22) मैकेनिकल और ऐरो स्पेस इंजीनियरिंग के चौथे साल में पढ़ रहा था। पुलिस पहले इसे आत्महत्या के मामले के रूप में देख रही थी लेकिन सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद मालूम हुआ कि मोबाइल पर बात करने के दौरा उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि अनिरुद्ध के माता-पिता आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले के रहने वाले हैं और फिलहाल वे हैदराबाद के बोवनपल्ली में रहते हैं। अनिरुद्ध रात करीब 12:30 बजे बात करने के लिए छत पर गया था लेकिन मोबाइल पर बात करने के दौरान नीचे गिरने से उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस वहां पहुंची जहां, पूछताछ में पुलिस को पता चला कि अनिरुद्ध अक्सर छत पर जाकर टैब पर पढ़ाई करता था और मोबाइल पर बात भी करता था।
अनिरुद्ध के घरवालों को इस घटना की जानकारी दे दी गई। बेटे की मौत की खबर सुनने के बाद से ही माता-पिता सदमे में हैं। अनिरुद्ध अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और कुछ दिनों पहले ही उसकी बहन की शादी हुई थी। अनिरुद्ध के पिता एम राजन एक व्यवसायी हैं।
बेटे की मौत की खबर सुनने के बाद से ही वे सदमे में हैं। वे बेटे की मौत की खबर पर यकीन ही नहीं कर पा रहे हैं। संगारेड्डी अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के बाद अनिरुद्ध का शव घरवालों को सौंप दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications