World University Rankings 2022: IISc बेंगलुरु दुनिया की टॉप रिसर्च यूनिवर्सिटी, लिस्ट में पहली बार शामिल हुआ J
नई दिल्ली, जून 9: क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2022 के शीर्ष -200 स्थानों में तीन भारतीय विश्वविद्यालयों ने अपनी जगह बनायी है। आईआईएससी बंगलुरू अनुसंधान के क्षेत्र में विश्व में प्रथम स्थान पर है। क्वाक्वेरेली साइमंडस(क्यूएस), वैश्विक उच्च शिक्षा विश्लेषकों ने आज विश्व की अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय रैंकिंग का 18वां संस्करण जारी किया है। इस उपलब्धि के लिए पीएम मोदी ने इन संस्थानों को बधाई दी है।
Recommended Video

विश्व भर के विश्वविद्यालयों की रैंकिग जारी करने वाले संस्थान क्वाक्वेरेली साइमंडस(क्यूएस) द्वारा मंगलवार, 8 जून 2021 को जारी अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय रैंकिंग 2022 जारी की गयी। इस रैंकिंग में टॉप 200 संस्थानों में तीन भारतीय उच्च शिक्षा संस्थान - आईआईटी बॉम्बे (177वीं रैंक), आईआईटी दिल्ली (185वीं रैंक) और आईआईएससीं बैंगलूरू (186वीं रैंक और विश्व की टॉप रिसर्च यूनिवर्सिटी) अपनी रैंक बनाये हुए हैं। टॉप 1000 विश्वविद्यालयों की लिस्ट में जिस नये भारतीय संस्थान की इस वर्ष इंट्री हुई है वह है जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, जिसे 561-570 रैंकिंग बैंड में जगह दी गयी है।
लंदन स्थित क्वैकक्वेरेली सायमंड्स (QS) के विश्लेषण में भारतीय विज्ञान संस्थान को 100 में से 100 अंक मिले हैं। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री श्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने विश्वविद्यालय रैंकिंग में आईआईटी बॉम्बे को 177वां स्थान, आईआईटी दिल्ली को 185वां स्थान और आईआईएससी बंगलुरू को 186वां स्थान प्राप्त करने पर पर बधाई दी। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स 2022 में लगातार चौथे साल भारत का शीर्ष संस्थान रहा है। हालांकि 2021 की रैंकिंग के मुकाबले वह चार पायदान फिसलकर 177वें नंबर पर है।
आईआईटी, दिल्ली भारत का दूसरा सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय है और वह पिछले साल के 193वें नंबर के बजाय इस बार 185वें नंबर पर आया है। यह आईआईएस की रैंकिंग बढ़ने के कारण हुआ है। आईआईएस 186वें नंबर पर है। पहली बार विश्व के शीर्ष 400 विश्वविद्यालयों में आईआईटी, मद्रास ने 20 पायदान की छलांग मारी है और अब वह 255वें नंबर पर है जो 2017 के बाद से उसकी सबसे अधिक रैंकिंग है। आईआईटी खड़गपुर 280 जबकि आईआईटी गुवाहाटी संयुक्त रूप से 395वें नंबर पर है।












Click it and Unblock the Notifications