UK जैसे हालात हुए तो भारत में रोजाना आ सकते हैं कोरोना के 14 लाख नए केस: नीति आयोग ने किया आगाह
नई दिल्ली, 18 दिसंबर। कोरोना वायरस महामारी के बीच अब उसके नए वेरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर दुनिया दहशत में है। इस बीच यूरोपीय देशों में एक बार फिर कोरोना वायरस की खतरनाक लहर देखने को मिल रही हैं, ब्रिटेन (यूके) में प्रतिदिन सामने आ रहे मरीजों का आंकड़ा पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ रहा है। ब्रिटेन के हालात और ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए शुक्रवार को केंद्र सरकार ने लोगों को आगाह करते हुए चिंताजनक संभावनाएं जताईं। बता दें कि यूके इन दिनों कोरोना वायरस के सबसे बुरे हालात से गुजर रहा है।
Recommended Video

बता दें कि बीते गुरुवार को ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए मामलों में पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दए। वहां पहली बार 24 घंटे के भीतर 88376 नए कोरोना केस सामने आए, जो ब्रिटेन कोविड के आने के बाद से सबसे बड़ी संख्या है। उसके अलावा कई अन्य यूरोपीय देश हैं जहां कोरोना के नए मामलों में लगातार तेजी आ रही है। इस बीच भारत में भी ओमिक्रॉन की दस्तक के बाद खतरे की घंटी बज गई है, नीति आयोग ने ब्रिटेन और अफ्रीका का उदाहरण देते हुए कहा कि भारत में भी प्रतिदिन 14 लाख से अधिक मामले सामने आ सकते हैं।
यह भी पढ़ें: कोरोना से मृत व्यक्ति के परिजन कैसे करें 50 हजार की आर्थिक सहायता के लिए आवेदन,जानें पूरी प्रोसेस
शुक्रवार को हुई स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रेस वार्ता में नीति आयोग के स्वास्थ्य सदस्य और कोरोना टीकाकरण टास्क फोर्स के प्रमुख डॉ वीके पॉल ने बड़ी जानकारी दी। उन्होंने कहा, 'अफ्रीका और कई यूरोपीय देशों में डेल्टा या ओमिक्रॉन के चलते कोरोना वायरस की लहर देखने को मिल रही है। वहां के देश पिछले कुछ सप्ताह से कोरोना की गंभीर परिस्थिति से गुजर रहे हैं। ये इसके बावजूद हो रहा है कि वहां पर 75-80 फीसदी लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। इसको आंकड़ों से समझें तो, जितने केस रोजाना ब्रिटेन से सामने आ रहे हैं, अगर हम उसकी तुलना भारत में आबादी के हिसाब से करें तो यहां प्रतिदिन 14 लाख कोरोना के मामले आ सकते हैं।'
डॉ वीके पॉल ने आगे कहा कि हम पिछली लहर में कोरोना वायरस के रोजाना 4 लाख नए मामलों का सामना कर चुके हैं। वर्तमान में दुनिया के अन्य देशों में जो भी हो रहा है, चाहे वो डेल्टा की वजह से हो या कई वेरिएंट के आपस में मिलने से, लेकिन फैक्ट ये है कि वर्तमान के हालात पर किए गए रिसर्च के मुताबिक ऐसी संभावना है कि भारत में कोरोना वायरस के 14 से 15 लाख नए केस रोजाना सामने आ सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications