भाजपा विधायक का बयान, 2019 से पहले नहीं बना राम मंदिर तो छोड़ दूंगा पार्टी
नई दिल्लीः राम मंदिर को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की ओर से कई बयान आते रहते हैं। लेकिन इस बार भाजपा विधायक की ओर से राम मंदिर को लेकर एक चौंकाने वाला बयान आया है। हैदराबाद के गोशमहल निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा विधायक टी राजा सिंह ने ऐलान किया है कि अगर साल 2019 तक राम मंदिर नहीं बना तो वह भाजपा छोड़ देंगे। विधायक ने फेसबुक पर अपना वीडियो पोस्ट करके ये बात कही।

भाजपा विधायक टी राजा सिंह ने दिया चौंकाने वाला बयान
फेसबुक पर वीडियो पोस्ट करते हुए विधायक टी राजा सिंह ने हाथ जोड़कर भारत माता की जय कहा और फिर जय श्री राम। इसके साथ उन्होंने अपने वीडियो की शुरुआत की। विधायक ने आगे कहा कि, ''जैसे कल मैंने छोटा सा मैटर डाला था कि जिस प्रकार हमारे हिंदू भाइयों ने आपसी झगड़े के कारण हमें कैराना की सीट हारने पड़ी। हजारों सालों तक हम गुलाम रहे, मुगलों द्वारा हिंदुओं पर अत्याचार किया गया। हिंदू भाई नाराज हो जाते हैं और ये नहीं समझते की हमारा देश किस प्रकार से चल रहा है और हमारा भविष्य क्या है। जब व्यक्ति का छोटा पद होता है तो उसकी सोच अलग होती है, लेकिन जैसी ही वो व्यक्ति बढ़े पद पर जाता है तो उसकी जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं।''
भाजपा विधायक ने पोस्ट किया वीडियो
फेसबुक पर आगे बोलते हुए विधायक टी राजा ने कहा- ''जैसे मोदी जी द्वारा तीन तलाक का काम किया है वो बहुत अच्छा काम किया है। कई महिलाएं इस काम से खुश हैं। विधायक की ये सीट मेरे लिए ज्यादा महत्वपूर्ण नहीं है। मेरे लिए मेरा धर्म, मेरा देश पहले है। अयोध्या में राम मंदिर बनाने के लिए चाहे प्राण देने पड़े, चाहे कुछ भी करना पड़ा। रही मोदी जी की बात, योगी जी की बात। तो हमने बहुत सारी बातें सुनने को मिली। सब लोगों को आशीर्वाद से प्रधानमंत्री बने। चाहे कोई भी पीएम हो या कोई सीएम हो डायरेक्टली ये लोग हिंदू धर्म के हित की बात नहीं कर सकते। सभी धर्मों को लेकर चलना पड़ा है। ये उनका काम है।''

राम मंदिर की बात मोदी तक पहुंचाएंगे- टी राजा
विधायक ने राम मंदिर को लेकर कहा कि, ''मोदी जी आपको अयोद्धा में राम मंदिर बनाना है। मोदी जी तक हम सब अपनी बात पहुचाएंगे। लेकिन गुस्से में आकर किसी ओर व्यक्ति को जीता देंगे ये नहीं होगा।''












Click it and Unblock the Notifications