राहुल गांधी पर संजय राउत ने कसा तंज, कहा- अगर मौज-मस्ती के लिए कश्मीर जाना चाहते हैं तो इंतज़ाम करवा देंगे

नई दिल्‍ली। शिवसेना सांसद संजय राउत ने राहुल गांधी समेत दूसरे विपक्षी नेताओं को श्रीनगर एयरपोर्ट से ही वापस भेजे जाने के फैसले के बचाव करते हुए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष पर निशाना साधा है। संजय राउत ने रविवार को पत्रकारों से बात करत हुए कहा कि राहुल गांधी को इसलिए वापस भेजा गया क्योंकि इससे स्थिति खराब हो सकती थी।

राहुल गांधी पर संजय राउत ने कसा तंज, कहा- अगर मौज-मस्ती के लिए कश्मीर जाना चाहते हैं तो इंतज़ाम करवा देंगे

संजय राउत ने कहा, 'अगर राहुल गांधी घूमने और मौज-मस्ती के लिए जम्मू-कश्मीर जाना चाहते हैं तो हम पर्यटन विभाग से उन तमाम चीजों के इंतजाम करने का आग्रह करेंगे। उन्हें वापस भेजा गया क्योंकि इससे हालात खराब हो सकते थे।' गौरतलब है कि भारत सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 को कमजोर करने और 35-ए को रद्द करने के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ शनिवार को प्रशासन के माना करने के बावजूद भी फ्लाइट में सवार होकर श्रीनगर एयरपोर्ट पहुंचे।

हालांकि इसके कोई फायदा नहीं हुआ क्योंकि उन्हें प्रतिनिधिमंडल समेत एयरपोर्ट से बैरंग दिल्ली लौटा दिया गया था। बता दें कि कांग्रेस, सीपीआई, डीएमके, आरजेडी, टीएमसी, एनसीपी, और जेडीएस जैसे विपक्षी दलों के नेताओं के प्रतिनिधिमंडल केंद्र की धारा 370 को रद्द करने के कुछ दिनों बाद जमीनी हकीकत देखने के लिए वहां गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+