किसी क्षेत्र में 28 दिन ना मिलें संक्रमण के मामले, समझो तोड़ दी कोरोना की चेन: स्वास्थ्य मंत्रालय
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया है कि अगर किसी एक एरिया में 28 दिन तक कोरोना का कोई केस नहीं आता है तो इससे ये माना जा सकता है कि वहां संक्रमण यानी ट्रांसमिशन की चेन टूट गई है। उन्होंने कहा कि इसलिए ही हम सोशल डिस्टेंसिंग को बढ़ाने के लिए कह रहे हैं ताकि ट्रांसमिशन की कड़ी को तोड़ने में आसानी हो। मंगलवार सुबह पीएम नरेंद्र मोदी ने देश में लगे 21 दिन के लॉकडाउन को 20 दिन के लिए और बढ़ाया है। जिसके बाद स्वास्थ्य मंत्रालय ने ये जानकारी दी है।
Recommended Video

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया है कि कोरोना संक्रमण के अब तक 10,815 मामले सामने आए हैं। बीते 24 घंटे में 1463 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, वहीं कल से आज तक 29 मौतें हुई हैं। जिसके बाद इससे हुई कल मौतों की संख्या 353 हो चुकी है। वहीं अब तक अब तक 1190 लोग ठीक हो चुके हैं, कल एक ही दिन में 179 लोग ठीक हुए हैं। 9272 लोगों का फिलहाल इलाज चल रहा है।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आर. गंगाखेडकर ने बताया है कि अभी तक देश में 2,31,902 सैंपल टेस्ट किए गए हैं। उन्होंने बताया कि हमारे पास काफी संख्या में किट हैं जो 6 सप्ताह तक चल सकती हैं। हमें RT-PCR किट के लिए एक और किस्त मिली है जो संख्या में पर्याप्त है, जिसका उपयोग हम लंबे समय तक कर पाएंगे।इसके अलावा भी करीब 33 लाख RT-PCR (रिवर्स ट्रांसक्रिप्शन-पॉलीमरेज चेन रिएक्शन) के लिए ऑर्डर कर रहे हैं। 37 लाख रैपिड किट के किसी भी समय आने की उम्मीद है।
गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने बताया है कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत लगभग 80करोड़ व्यक्तियों को प्रतिमाह अगले तीन महीने तक 5 किलो खाद्यान उनकी पसंद के हिसाब से गेहूं और चावल मुफ्त देने का प्रावधान किया है। राजेश मल्होत्रा वित्त मंत्रालय के राजेश मल्होत्रा ने जानकारी दी है कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज के तहत कल तक 32करोड़ से अधिक गरीबों को 29,352 करोड़ रुपये की डायरेक्ट कैश सहायता राशि प्रदान कर दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications