'FREE KASHMIR' पोस्टर: भारत से कश्मीर की आजादी बर्दाश्त नहीं-संजय राउत
मुंबई। राजधानी दिल्ली के बहुप्रतिष्ठित जेएनयू में हुई हिंसा की चारों ओर कड़ी निंदा हो रही है, इस घटना के विरोध में सोमवार को विभिन्न संगठनों से जुड़े सैकड़ों छात्रों, एनजीओ और प्रमुख हस्तियों ने मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर भी विरोध प्रदर्शन किया था, जेएनयू छात्रों और प्रोफेसरों के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए छात्र भारतीय तिरंगा, बैनर और पोस्टर अपने साथ लिए हुए थे , लेकिन इस बीच मुंबई में चल रहे प्रदर्शन में दिखे एक पोस्टर से सियासी बवाल मच गया, इस पोस्टर में बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा था 'FREE KASHMIR', जो कि प्रदर्शन करने वाली एक लड़की के हाथ में था।
'भारत से कश्मीर की आजादी बर्दाश्त नहीं'
इस मसले पर सियासत भी तेज हो गई है, बीजेपी-कांग्रेस से लेकर हर पार्टी ने इसकी आलोचना की है तो शिवसेना की ओर से भी इस मसले पर तीखी प्रतिक्रिया आई है, मंगलवार को शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा है कि भारत में अगर कोई कश्मीर की आजादी की बात करेगा तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

'फ्री पोस्टर' बैनर
हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि मैंने अखबारों में पढ़ा है कि जो 'फ्री पोस्टर' का बैनर था, वह कश्मीर में मोबाइल सर्विस, इंटरनेट की आजादी की बात कर रहे थेलेकिन अगर कोई भारत से कश्मीर की आजादी की बात करेगा तो ये बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी सवाल खड़े किए
राउत के अलावा राज्य के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी सवाल खड़े किए हैं, उन्होंने ट्वीट किया है कि ये प्रदर्शन किस लिए है। 'फ्री कश्मीर' के पोस्टर क्यों हैं? हम मुंबई में ऐसे अलगाववादी तत्वों को कैसे बर्दाश्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय से 2 किमी दूर आजादी गैंग 'फ्री कश्मीर' के नारे लगा रही है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे क्या आप ऐसे अभियान को बर्दाश्त करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications