विजय माल्‍या और अन्‍य आरोपियों के खिलाफ सीबीआई ने 1000 पेज की चार्जशीट कोर्ट में की दाखिल

किंगफिशर एयरलाइन और आईडीबीआई लोन मामले में सीबीआई ने 1000 पेज की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी है।

मुंबई। किंगफिशर एयरलाइन और आईडीबीआई लोन मामले में सीबीआई ने 1000 पेज की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी है। सीबीआई की तरफ से दाखिल की गई चार्जशीट में यह बात सामने आई है कि जो लोन आईडीबीआई ने किंगफिशर एयरलाइन को दिया था, उसका एक भाग व्‍यक्तिगत खर्चों के लिए प्रयोग किया गया। चार्जशीट के मुताबिक ऐसे में आईडीबीआई बैंक के पूर्व चेयरमैन पर भी इस लोन को पास करने के लिए कमीशन लेने का मामला बनता दिख रहा है।

विजय माल्‍या और अन्‍य आरोपियों के खिलाफ सीबीआई ने 1000 पेज की चार्जशीट कोर्ट में की दाखिल

सीबीआई की तरफ से दाखिल की गई चार्जशीट में आईपीसी की धारा 120बी आपराधिक षडयंत्र, 420 धोखाधड़ी और सेक्‍शन 13(1)(डी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस चार्जशीट में आईडीबाई बैंक के चेयरमैन और अन्‍य आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

विजय माल्या को दिए 900 करोड़ के कर्ज के मामले में सोमवार को सीबीआई ने 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें आईडीबीआई बैंक के पूर्व चेयरमैन योगेश अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा आईडीबीआई के तीन अन्य पूर्व अधिकारियों और किंगफिशर एयरलाइंस के चार पूर्व अधिकारियों को भी सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है। इसमें बंद हो चुकी कंपनी किंगफिशर एयरलाइंस के पूर्व मुख्य वित्त अधिकारी ए. रघुनाथन भी शामिल हैं। इस लोगों को गिरफ्तार करके 7 फरवरी तक के लिए पुलिस की हिरासत में भेज दिया गया है।

सीबीआई ने कोर्ट के सामने चार्जशीट दाखिल करते हुए कहा कि योगेश अग्रवाल समेत अन्‍य लोगों का सीबीआई की हिरासत में भेज दिया जाए। क्‍योंकि ये भी देश छोड़कर जा सकते हैं। जैसेकि इस मामले में मुख्‍य आरोपी विजय माल्‍या पहले ही देश छोड़कर भाग चुका है। इस पर सभी आरोपियों के वकील ने जमानत मांगी, पर उन्‍हें जमानत नहीं मिल पाई। अब इस मामले में अगली सुनवाई 30 जनवरी को होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+