नई दिल्ली में आपदा प्रतिक्रिया पर सेमिनार, बिहार आपदा प्रबंधन विभाग के संयुक्त सचिव ने साझा किए विचार
नई दिल्ली में एक सेमिनार में आपातकालीन प्रतिक्रिया के लिए एकीकृत नियंत्रण कक्ष (ICR-ER) और बेहतर SEOC समन्वय के माध्यम से आपदा प्रतिक्रिया को मजबूत करने की खोज की गई, जिसमें वास्तविक समय की जानकारी साझा करने और तेजी से अंतर-एजेंसी निर्णयों के लिए NDEM 5.0 पोर्टल पर जोर दिया गया।
प्रभावी आपदा प्रतिक्रिया प्रणाली को मजबूत बनाने के उद्देश्य से नई दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन हॉल में "इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम फॉर इमरजेंसी रिस्पॉन्स (ICR-ER) एंड कोऑर्डिनेशन विद SEOCs" विषय पर एक महत्वपूर्ण सेमिनार आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों और आपदा प्रबंधन विशेषज्ञों ने भाग लिया।

आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह के निर्देश पर इस सेमिनार में विभाग के संयुक्त सचिव मो. नदीमुल गफ्फार सिद्दीकी ने भाग लिया। सेमिनार के दौरान उन्होंने इंटर-एजेंसी समन्वय और NDEM 5.0 पोर्टल की भूमिका पर अपने विचार साझा किए। संयुक्त सचिव सिद्दीकी ने कहा कि NDEM 5.0 पोर्टल आपदा से जुड़ी जानकारी के रियल-टाइम प्रबंधन और आपदा प्रतिक्रिया प्रणाली को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने बताया कि इस पोर्टल के माध्यम से विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय बेहतर होता है और आपात स्थितियों में त्वरित निर्णय लेने में मदद मिलती है।
सेमिनार के दौरान आपातकालीन परिस्थितियों में तेज और समन्वित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने, इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली तथा राज्य आपातकालीन संचालन केंद्रों (SEOCs) के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर आपदा प्रबंधन विभाग के प्रोग्रामर अमन कुमार और ऋतु राणा भी उपस्थित रहे।












Click it and Unblock the Notifications