आईबी का महा खुलासा- कानपुर में आतंकी पहले पहुंचे मोदी बाद में

खुफिया सूत्रों का मानना है कि पटना ब्लास्ट का मुख्य आरोपी हैदर पिछले सात महीनों में कानपुर और लखनउ में ठहरा हुआ था वह मोदी की सुरक्षा की रेकी के लिए यूपी के इन शहरों की खाक छान रहा था। 19 अक्टूबर की सभा से पहले केंद्रीय खुफिया एजेंसियों को भी इसकी भनक लग गई थी।
पुलिस ने अतिरिक्त चौकसी बरतते हुए पांच आतंकियों के फोटो सभा स्थल के हर गेट पर चस्पा करवा दिए थे। बाद में पुलिस ने दावा किया कि कड़ी सुरक्षा के चलते आतंकियों की यहां घुसने की हिम्मत नहीं हुई। इसीलिए कोयलानगर की रैली में मोदी के लिए बुलेट प्रूफ डायस का भी इंतजाम किया गया था लेकिन मोदी ने उसे हटाकर जनता से सीधे संवाद बनाया। अब जांच मे एनआईए में मिर्जापुर से कानपुर, लखनउ, झारखंड से साजिश के सूत्र एकत्र किए हैं, जिसमें सामने आया है कि हैदर ने कानपुर, लखनउ, बहराइच में डेरा डाला था। साजिश की सूत्र उत्तरखंड और बिहार तक तलाशे जा रहे हैं।
हालांकि अब जहां शहर में नई सरकार के सपने साकार करने की पहल शुरु हो गई है, वहीं मोदी से जुड़ी सुरक्षा की छोटी से छोटी बातों पर गौर किया जा रहा है। इसी क्रम में पिछली कई रैलियों में हुई चूक की जानकारी जुटाकर टीम आईबी के लगातार संपर्क में है।












Click it and Unblock the Notifications