दिल्ली पर दाऊद की 'नापाक नजर', गुर्गे को दिया ब्लास्ट कराने की जिम्मेदारी
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। भारत का दुश्मन नंबर 1 और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के निशाने पर है राजधानी दिल्ली। जी हां आईबी ने अलर्ट जारी किया है और कहा है कि दाऊद इब्राहिम अपने एक गुर्गे को दिल्ली में बम धमाके करवाने का काम दिया है। इस अलर्ट के बाद से दिल्ली पुलिस सर्तक हो गई है। आईबी के अलर्ट के मुताबिक दाऊद ने यह काम पुणे में रहने वाले अपने एक गुर्गे को दी है। डॉन दाऊद का दावा, मुंह खोला तो नप जायेंगे भारत के कई क्रिकेटर और बिजनेसमेन
जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक दाऊद का ये खास गुर्गा हथियार का बड़ा सप्लायर है। सूत्रों की मानें तो आईबी ने बाकायदा इस गुर्गे का नाम व पता भी जारी किया है लेकिन सुरक्षा कारणों के चलते हम उसे बता नहीं सकते। देख लीजिए दाऊद इब्राहिम की लेटेस्ट फोटो और जान लीजिए उसके घर का पता
आईबी ने अपने अलर्ट में कहा है कि दाऊद ने अपने गुर्गे को दिल्ली रेलवे स्टेशन, मेट्रो स्टेशनों, इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (IGI), दिल्ली सचिवालय और मंत्रालय में ब्लास्ट कराने की जिम्मेदारी दी है। आपको बता दें कि दाऊद ने ही 1993 में मुंबई सीरियल ब्लास्ट कराया था। इस आतंकी हमले में 200 से ज्यादा लोग मारे गए थे।













Click it and Unblock the Notifications