खुल्लम-खुला प्यार में डूबे दिखे IAS कपल टीना डाबी और प्रदीप, साथ बिताए पलों को किया इंस्टा पर शेयर

खुल्लम-खुला प्यार में डूबे दिखे IAS कपल टीना डाबी और प्रदीप, साथ बिताए पलों को किया इंस्टा पर शेयर

नई दिल्ली, 31 मार्च: यूपीएससी टॉपर टीना डाबी एक बार फिर शादी करने जा रही हैं, जिसकी वजह से वो मीडिया की सुर्खियों में आ गई है। इतना ही नहीं, गूगल पर टीना डाबी और उनके होने वाले पति आईएएस अधिकारी डॉ. प्रदीव गवांडे को सर्च किया जा रहा है, जिसकी वजह से दोनों गूगल ट्रेंड्स में ट्रेंड कर रहे है। तो वहीं, टीना डाबी और प्रदीप की शादी में अब कुछ ही हफ्तों का वक्त बचा है। इस बीच टीना डाबी ने अपने मंगेतर प्रदीप के साथ प्यार का इजहार करते हुए कुछ रोमांटिक तस्वीरे अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है।

मुझे तुम्हारे डिंपल से बहुत प्यार...

मुझे तुम्हारे डिंपल से बहुत प्यार...

इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की तस्वीरों में आईएएम टीना डाबी और आईएएस डॉ. प्रदीव गवांडे खुल्लम-खुला प्यार में डूबे हुए दिखाई दे रहे हैं। टीना डाबी ने एक फोटो शेयर किया है, इसमें उनके साथ उनके होने वाले पति प्रदीप गवांडे कुर्सी पर बैठे हुए है। फोटो में टीना प्रदीप का गाल खींचते दिख रही हैं। इसे टीना डाबी ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टेट्स में शेयर किया और लिखा- क्योंकि मुझे तुम्हारे डिंपल से बहुत प्यार...।

Recommended Video

    IAS Tina Dabi ने फिर शेयर की मंगेतर Pradeep Gawande संग रोमांटिक फोटो | वनइंडिया हिंदी
    साथ बिताए पलों को इंस्टा स्टोरी पर किया शेयर

    साथ बिताए पलों को इंस्टा स्टोरी पर किया शेयर

    टीना और प्रदीप एक-दूसरे के साथ बिताए गए पलों को इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। टीना डाबी ने एक फोटो शेयर किया है, इसमें दोनों लाल कपड़ों में हैं और मुस्कुराते हुए एक-दूसरे को देख रहे हैं। फोटो को लेकर टीना ने लिखा है- ऑरेंज जूस और लेमनेड पीते हुए हम गर्मी का मुकाबला कर रहे हैं। फोटो में टीना के हाथों में लेमनेड है, जबकि प्रदीप ऑरेंज जूस लिए दिखते हैं।

    टीना-प्रदीप खुल्लम खुला कर रहे है प्यार का इजहार

    टीना-प्रदीप खुल्लम खुला कर रहे है प्यार का इजहार

    प्रदीप ने टीना के साथ अपने प्यार का इजहार एक खूबसूरत तस्वीर के जरिए किया है। तस्वीर में प्रदीप और टीना एक साथ नजर आ रहे हैं। यह ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर है जिसमे प्रदीप खिड़की पास टीना के साथ खड़े हैं और टीना तस्वीर में मुस्कुरा रही हैं। प्रदीप ने जिस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है उसी तस्वीर को टीना डाबी ने अपनी स्टोरी में एक गाने के साथ शेयर किया है।

    तस्वीर शेयर करते हुए टीना डाबी ने लिखी ये बात

    तस्वीर शेयर करते हुए टीना डाबी ने लिखी ये बात

    टीना डाबी ने इस तस्वीर को इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा, उस आदमी के साथ हूं जिसका दिल सोने का है। तस्वीर के बैकग्राउंड में गाना बज रहा है देखूं मैं तुझे या देएखूं कुदरत के नजारे, मुश्किलों में दिल है ये मेरा। बहरहाल जिस तरह से टीना और प्रदीप खुल्लम खुला अपने प्यार का इजहार कर रहे हैं, उसे लेकर उनकी तारीफ भी हो रही है।

    टीना ने फोटो शेयर कर दी थी सगाई की खुशखबरी

    टीना ने फोटो शेयर कर दी थी सगाई की खुशखबरी

    इससे पहले आईएएस टीना डाबी ने अपनी दूसरी शादी करने की जानकारी एक तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर कर दी थी। टीना ने अपने इंस्टाग्राम पर 2013 बैच के आईएएस अधिकारी प्रदीप गवांडे के साथ सगाई की तस्वीर को शेयर किया और बताया कि वो जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। तस्वीर में दोनों एक दूसरे का हाथ पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। टीना ने जहां लाल रंग की साड़ी पहन रखी है तो प्रदीप ने लाल रंग का कुर्ता पहन रखा है।

    टीना ने फोटो शेयर कर किया अपनी फीलिंग का इजहार

    टीना ने फोटो शेयर कर किया अपनी फीलिंग का इजहार

    टीना डाबी ने अपने मंगेतर प्रदीप के साथ फोटो शेयर की है और एक खास पोस्ट लिखी। पोस्ट में वो अपने होने वाले पति के लिए अपनी फीलिंग का इजहार कर रही है। टीना ने लिखा, 'तुमने मेरी जिंदगी में मुस्कान बिखेर दी'। तो वहीं, टीना डाबी से शादी की खबरों ने आईएएस प्रदीप गवांडे को सोशल मीडिया पर रातों-रात स्टार बना दिया।

    प्रदीप से दूसरी शादी कर रही है टीना

    प्रदीप से दूसरी शादी कर रही है टीना

    बता दें कि टीना डाबी आईएएस प्रदीप गवांडे से शादी करने जा रही हैं। इससे पहले उन्होंने आईएएस अधिकारी अतहर खान से 2018 में शादी की थी। हालांकि दोनों ने 2020 में आपसी सहमति से तलाक ले लिया। जिस वक्त दोनों की शादी हुई उस वक्त अतहर राजस्थान में ही तैनात थे लेकिन रिटायर होने के बाद वह जम्मू कश्मीर वापस चले गए।

    22 अप्रैल को टीना और प्रदीप लेंगे सात फेरे

    22 अप्रैल को टीना और प्रदीप लेंगे सात फेरे

    टीना डाबी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके इस बात की जानकारी दी कि वह प्रदीप गवांडे के साथ सगाई के बंधन में बंध गई हैं। रिपोर्ट के अनुसार टीना और प्रदीप अगले महीने 22 अप्रैल को शाम 7 बजे एक निजी होटल में शादी करने जा रहे हैं। टीना के अलावा प्रदीप ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस बात की जानकारी दी है। प्रदीप ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करके इस बात की जानकारी दी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+