IAS टीना डाबी के EX पति अतहर आमिर खान करने जा रहे हैं दूसरी शादी, सगाई की तस्वीर के साथ दी Good News

नई दिल्ली, 03 जुलाई। साल 2015 यूपीएससी बैच के दूसरे टॉपर और भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) टीना डाबी के पूर्व पति अतहर आमिर खान भी अब अपनी लाइफ में मूवऑन कर गए हैं जिसके तहत अब वो फिर से शादी से बंधन में बंधने जा रहे हैं। अतहर अब डॉक्टर महरीन काजी को अपनी बेगम बनाने जा रहे हैं। दोनों की सगाई हो चुकी है, जिसकी फोटो उन्होंने सोशल मीडिया पर खुद पोस्ट की है। मालूम हो कि उनकी पहली पत्नी टीना डाबी ने भी हाल ही में राजस्थान पुरातत्व विभाग के डायरेक्टर प्रदीप गवांडे संग दूसरा ब्याह किया है।

महरीन काजी पेशे से डॉक्टर हैं

महरीन काजी पेशे से डॉक्टर हैं

मालूम हो कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के अफसर अतहर आमिर खान इस वक्त श्रीनगर म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के कमिश्नर हैं। तो वहीं मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक महरीन काजी पेशे से डॉक्टर हैं और श्रीनगर के लाल बाजार की निवासी हैं। वो इन दिनों Rajiv Gandhi Cancer Institute and Research Center में काम कर रही हैं और इन सबके अलावा उनसे जुड़ी एक खास बात ये है कि वो सोशल मीडिया पर भी बहुत ज्यादा एक्टिव और लोकप्रिय हैं।

Recommended Video

    IAS Athar Amir करने जा रहे हैं दूसरी शादी, जानें कौन है उनकी दुल्हानियां | वनइंडिया हिंदी |*News
    सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं

    सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं

    उनके इंस्टा पर करीब दो लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, इस हिसाब से उनकी और उनके होने वाले पति में एक चीज कॉमन हुई कि वो दोनों ही सोशल पर काफी लोकप्रिय हैं। उन्होंने यूके और जर्मनी से पढ़ाई की है और वो मेडिसीन में एमडी हैं।

    दोनों काफी वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं..

    दोनों काफी वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं..

    कहा तो ये भी जा रहा है कि अतहर और महरीन दोनों की सगाई मई महीने में ही हो गई थी, जिसका खुलासा दोनों ने शनिवार को अपनी सोशल पोस्ट के जरिए किया है और हो सकता है कि दोनों अक्टूबर में शादी कर लें, दोनों की शादी में दोनों के परिवारवालों की रजामंदी शामिल है और कहा जा रहा है कि दोनों काफी वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

    टीना डाबी से किया था प्रेम विवाह लेकिन...

    गौरतलब है कि साल 2015 में जब टीना डाबी ने यूपीएससी की परीक्षा टॉप की थी, उसी साल अतहर की यूपीएससी में दूसरी रैंक थी। मूल रूप से कश्मीर के अनंतनाग के रहने वाले अतहर ने आईआईटी मंडी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। उनकी और टीना की पहली मुलाकात मसूरी ट्रेनिंग कैंप में हुई थी। दोनों पहली नजर में ही दिल दे बैठे थे। नवंबर 2016 में दोनों ने अपने रिलेशनशिप के बारे में सार्वजनिक ऐलान कर दिया और फिर साल 2018 में दोनों ने शादी कर ली लेकिन साल 2021 में दोनों का तलाक हो गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+