किसान बनकर खाद खरीदने दुकान पहुंच गए आईएएस अधिकारी , पकड़ी धोखाधड़ी
विजयवाड़ा,

किसानों के साथ हो रही धोखाधड़ी की जांच करने के लिए भेष बदला
ये फोटो तेलंगाना के विजयवाड़ा जिले के सब कलेक्टर जी सूर्या परवीन चंद का है। जिसमें वो दुकानदान से खाद खरीदते हुए नजर आ रहे है। उन्होंने किसानों के साथ हो रही धोखाधड़ी की जांच करने के लिए भेष बदला और दुकान पर खाद लेने के लिए पहुंच गए थे।

दुकानदार किसानों से कर रहे थे धोखाधड़ी
कईकल्लूर और मुनीपाली मंडल की खाद की दुकानों में वो क्या चल रहा है इसके लिए भेष बदलकर पहुंच गए। जहां सब कलेक्टर ने पाया कि दुकानदार डीएपी और यूरिया एमआरपी से ज्यादा बेच रहे थे। कई दुकानदार खाद का बिल भी ग्राहक को नहीं दे रहे थे। उन्होंने खाद की जमाखोरी करते हुए अपने गोदाम खाद से भर रखे थे।

किसानों ने दर्ज करवाई थी शिकायत
सोशल मीडिया पर ये फोटो शेयर करने वाले शख्स ने लिखा आप देख सकते हैं कि जो शख्स खाद लेता दिख रहा है वो आईएएस अधिकारी परनी चंद हैं। किसानों ने उसने दुकानदारों की धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवाई थी जिसके बाद शुक्रवार को वो भेष बदलकर जांच करने पहुंच गए।
दाे दुकानदारों की सील की दुकान
दो दुकानदारों को धोखाधड़ी और हेराफेरी करते पकड़ा और तुरंत दुकान सील करवा दी। ये दुकानदार यूरिया जो 266 रुपये की बेचन चाहिए थी लेकिन ये उसका दाम 280 रुपये वसू रहे थे। ये दुकानदार ग्राहों का आधार डिटेल भी नहीं मांग रहे थे जबकि वो जरूरी है।












Click it and Unblock the Notifications