बीके अग्रवाल हिमाचल प्रदेश के नए चीफ सेक्रेटरी नियुक्त, कल संभालेंगे कार्यभार

शिमला। भारतीय प्रशासनिक अधिकारी बीके अग्रवाल को हिमाचल प्रदेश के नए चीफ सेक्रेटरी के तौर पर नियुक्त किया गया। बीके अग्रवाल इससे पहले हिमाचल प्रदेश सरकार में अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर तैनात थे। शनिवार को विनित चौधरी की रिटायरमेंट के बाद प्रदेश प्रशासन की सर्वोच्च पद की कमान किसके हाथ में होगी,इसको लेकर चर्चाओं का दौर चल रहा था। लेकिन सरकार ने अग्रवाल पर अपना विश्वास जताते हुए उन्हें नियुक्ति दी है।

ias bk aggarwal got appointed as new chief-secretary of himachal pradesh

बी के अग्रवाल प्रदेश के ईमानदार प्रशासनिक अफसरों में गिने जाते हैं। उनके पास अतिरिक्त सचिव स्वास्थ्य का जिम्मा था। मुख्य सचिव के पद की दौड़ में श्रीकांत बाल्दी, उपमा चौधरी सहित दूसरे अधिकारी शामिल थे लेकिन सरकार ने इस पद के लिए बीके अग्रवाल को उपयुक्त समझते हुए उन्हें नियुक्ति दे दी है। 1985 बैच के आईएएस अधिकारी बीके अग्रवाल 1 अक्टूबर से राज्य सचिवालय में नए मुख्य सचिव अपना कार्यभार संभालेंगे।

ias bk aggarwal got appointed as new chief-secretary of himachal pradesh

इससे पहले करीब नौ महीने तक प्रदेश के मुख्य सचिव के पद पर रहे विनीत चौधरी शनिवार को रिटायर हुए। राज्य सचिवालय में मुख्य सचिव विनीत चौधरी को राज्य सचिवालय के कर्मचारियों, अधिकारियों और आईएएस एसोसिएशन ने विदाई दी। विनीत चौधरी 1982 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने करीब 36 साल तक अपनी सेवाएं दी। सचिवालय के कर्मचारियों, अधिकारियों और आईएएस अधिकारियों ने विनीत चौधरी को अपनी शुभकामनाएं दीं।

ias bk aggarwal got appointed as new chief-secretary of himachal pradesh

विनीत चौधरी ने भी इस दौरान अपने अनुभवों को यहां साझा किया और सबका आभार भी जताया। इस अवसर पर राज्य सचिवालय के अधिकारियों व कर्मचारियों को संबोधित करते हुए विनीत चौधरी ने कहा कि हम सबको आम जनमानस के हितों के कार्यों और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए इमानदारी व समर्पण की भावना से अपने दायित्व का निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने कहा किसी भी कार्य को अंजाम देने के लिए सकारात्मक सोच के साथ टीम की भावना होना जरूरी है।

ये भी पढ़ें- उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति पहली बार भारत दौरे पर, पत्नी के साथ किया ताजमहल का दीदार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+