IAS अजय कुमार और आलोक टंडन को इन दो मंत्रालयों में मिली अहम जिम्मेदारी

नई दिल्ली, 30 नवंबर: संसद के शीतकालीन सत्र के बीच मोदी सरकार ने दो अधिकारियों के पदभार में बड़ा फेरबदल किया है। जिसके तहत डिफेंस प्रोडक्शन विभाग के सचिव अजय कुमार को रक्षा विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। उनकी ये नियुक्त तत्काल प्रभाव से लागू है और वो अगले आदेश तक ये जिम्मेदारी संभालते रहेंगे। इसके अलावा पेट्रोलियम मंत्रालय के सचिव आलोक टंडन को खान मंत्रालय के सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। उनकी भी नियुक्त तत्काल प्रभाव से लागू हो गई।

Defence

वहीं दूसरी ओर नौसेना के नेतृत्व में भी मंगलवार को बदलाव हुआ, जहां नौसेना अध्यक्ष एडमिरल करमबीर सिंह रिटायर हो गए। उनकी जगह अब एडमिरल आर हरि कुमार नए नेवी चीफ बने हैं। मंगलवार को पदभार ग्रहण करते हुए उन्होंने साउथ ब्लॉक लॉन में गार्ड ऑफ ऑनर प्राप्त किया। पद संभालने के बाद उन्होंने कहा कि समुद्री सीमाओं की सुरक्षा के लिए वो हर संभव प्रयास करेंगे।

अहम है रक्षा सचिव का रोल
भारत का लंबे वक्त से चीन और पाकिस्तान के साथ विवाद चल रहा है। दोनों देश आए दिन सीमा पर नापाक हरकतों को अंजाम देते रहते हैं। इसके अलावा बहुत से रक्षा सौदों पर भी इन दिनों बात चल रही है। इन सब में रक्षा मंत्रालय और उसके सचिव का रोल काफी ज्यादा अहम होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+