राजस्थान : जोधपुर में रुटीन मिशन के दौरान मिग 27 हुआ क्रैश, देखें तस्वीरें
जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर में रुटीन मिशन के दौरान मिग 27 एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। घटनास्थल से कई तस्वीरें सामने आ रही हैं। Ani की खबर के मुताबिक रविवार सुबह MiG 27 UPG रुटीन मिशन पर था उसी दौरान सिरोही में गोडाना इलाके में ये हादसा हो गया, हालांकि मिग का पायलट सुरक्षित है, वह समय रहते ही मिग से इजेक्ट हो गया था, उसे हेलिकॉप्टर से जोधपुर लाया गया है।

क्रैश की सूचना मिलते ही वायुसेना के अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। वायुसेना ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विमान हवा में ही आग का गोला बन गया था।
ऐसा नहीं है कि पहली बार मिग विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ हो इससे पहले भी मिग के गिरने की खबरें आती ही रही हैं अभी बीते शुक्रवार को भी बीकानेर में भी मिग-21 विमान क्रैश हो गया था, जिसकी जानकारी रक्षामंत्रालय ने दी थी, वहां के प्रवक्ता ने बताया था कि शुक्रवार को बीकानेर के पास मिग ने एयरबेस से उड़ान भरी ही थी कि तभी विमान एक पक्षी से टकराया, जिसके चलते यह दुर्घटना घटी , वह विमान एक अपने नियमित मिशन पर था।












Click it and Unblock the Notifications