वायुसेना के Chetak Helicopter की पुणे में एहतियाती लैंडिंग, चालक दल और विमान सुरक्षित
पुणे के बारामती एयरफील्ड में भारतीय वायुसेना के एक चेतक हेलीकॉप्टर (Chetak helicopter) की एहतियाती लैंडिंग की गई। तकनीकी समस्या के कारण इसे खुले क्षेत्र में उतारा गया।
Chetak Helicopter Precautionary Landing: भारतीय वायुसेना की सबसे पुरानी ऑपरेशनल फ्लाइंग मशीन चेतक हेलीकॉप्टर (Chetak Helicopter) की गुरुवार को पुणे जिले के बारामती एयरफील्ड में एहतियाती लैंडिंग की गई है। यह लैंडिंग तकनीकी समस्या के चलते करवाई गई, जिसकी जानकारी वायु सेना के पीआरओ विंग कमांडर आशीष मोघे ने दी है।

पीआरओ वायु सेना आशीष मोघे ने बताया कि भारतीय वायुसेना के एक चेतक हेलीकॉप्टर ने एक संदिग्ध तकनीकी समस्या के कारण आज बारामती हवाई क्षेत्र (पुणे जिले में) के एक खुले क्षेत्र में एहतियाती लैंडिंग की। चालक दल और विमान सुरक्षित हैं। हेलीकॉप्टर की रिकवरी चल रही है।
चेतक हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी के चलते आपात लैंडिंग करानी पड़ी। जानकारी के मुताबिक विमान और चालक दल पूरी तरह सुरक्षित हैं। लैंडिंग बारामती से पलटन कस्बे से करीब 6 किमी दूर एक खुले मैदान में कराई गई है।
इस दौरान लैंडिंग काफी सहज थी, किसी को कोई चोट नहीं आई। ऐसे में अब तकनीकी समस्या की जांच की जा रही है, जिसके बाद हेलीकॉप्टर फिर से उड़ान भरेगा।












Click it and Unblock the Notifications