केंद्रीय मंत्री बोले- जब तक मोदी सरकार है तब तक मैं बीजेपी के साथ हूं
नई दिल्ली। मोदी सरकार में राज्य मंत्री रामदास अठावले अपने बयान को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सामाजिक न्याय एवं आधिकारिकता राज्य मंत्री अठावले ने कहा है कि जिस पार्टी के साथ हवा होगी वो उसी का साथ देंगे। भाईदूज के मौके पर मुबंई में आयोजित एक कार्यक्रम में संबोधित करते हुए अठावले ने कहा कि नसीम खान बोल रहे हैं कि तुम हमारे सात आ जाओ।

अठावले ने कहा कि मैं 10-15 साल तक कांग्रेस के साथ रहा। अब इधर भी (बीजेपी) मुझे 5-20 साल तक रहना होगा। जब तक सरकार है तब तक मैं यहीं रहूंगा। जब मैं अंदाजा लगा लूंगा कि हवा किस दिशा में है तब निर्णय लूंगा। बता दें कि अठावले ने जिस नसीम खान का नाम लिया है वो महाराष्ट्र में कांग्रेस के नेता है। बता दें कि रामदास अठावले महाराष्ट्र से राज्यसभा सांसद हैं और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष हैं।
राहुल गांधी ही राफेल-राफेल कर रहे हैं
बता दें कि इससे पहले रामदास अठावले ने कहा था कि राफेल डील सही है। फ्रांस के राष्ट्रपति भी कह रहे हैं कि सब ठीक है। लेकिन राहुल गांधी ही राफेल-राफेल कर रहे हैं। अठावले ने कहा कि इस डील में कोई भ्रष्ट्राचार नहीं हुआ है। वहीं राफेल डील पर पीएम के बयान न देने के सवाल पर अठावले ने कहा था कि हम लोग जवाब तो दे ही रहे हैं।
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ के लिए अमित शाह ने जारी किया भाजपा का घोषणा पत्र, किए ये वादे












Click it and Unblock the Notifications