हिटलरों की कमी थी क्या यह मुख्यमंत्री भी बनना चाहते हैं

हैदराबाद। देश में सभी तरफ, आम वर्ग पीड़ित हो रहा है। भ्रष्टाचार फैला है, लोग मर रहे हैं, कोई ऐसा राज्य नहीं बचा जहां दंगे न हो रहे हैं। सभी जगह कत्लेआम मचा है। ऐसा लगता है कि हिटलर के दौर का कत्लेआम लौटने वाला है। सभी तरफ हिटलर ही तो हैं। अब तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव हिटलर बनना चाहते हैं। सवाल है कि क्या देश में हिटलरों की कमी है?

chandra-shekhar-rao

तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर ने कहा कि मैं हिटलर बनना चाहता हूं। उन्होंने कहा है कि भ्रष्टाचार और अन्याय को रोकने के लिए हिटलर बनना पड़ा तो मैं बनूंगा। यानी मुख्यमंत्री का मानना है कि हिटलर बनने पर ही भ्रष्टाचार और अन्याय जैसी समस्या को दूर किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि हिटलर बनने में मैं शर्मिंदगी महसूस नहीं करूंगा।

उन्होने कहा है कि सरकारी योजनाएं लक्षित वर्गों तक नहीं पहुंच पा रही हैं। लोगों को सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। सीमांध्र के मूल निवासी की पहचान करने के लिए सर्वेक्षण योजना बनाई गई है जिसके तहत लाभ पहुंचाया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+