Video: मैं कोई केजरीवाल नहीं जो ताव में आकर इस्तीफा दे दूं: नवजोत

अमृतसर। अपने चुटिले अंदाज के लिए पूरी दुनिया में मशहूर क्रिकेटर और सांसद नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर भी कुछ कम नहीं हैं। शुक्रवार को अमृतसर के एक कार्यक्रम में सिद्धू की पत्नी डा. नवजोत कौर ने सीधे तौर पर एक बात कहकर सबको चुप करा दिया।

 I dont Want To become Arvind Kejriwal: Navjot Kaur Sidhu

नवजोत ने कहा कि मैं कोई केजरीवाल नहीं जो मुख्य संसदीय सचिव पद से इस्तीफा दे दूं। मालूम हो कि अकाली दल के विरसा सिंह वल्टोहा ने नवजोत की कार्यशैली पर उंगलिया उठाते हुए उनसे इस्तीफे की मांग की थी जिसकी प्रतिक्रिया नवजोत ने केजरीवाल वाली बात कही।

'मैं कोई केजरीवाल नहीं जो ताव में आकर इस्तीफा दे दूं'

गौरतलब है कि दिल्ली संसद में लोकपाल बिल पास ना होने पर अरविंद केजरीवाल ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था और उसके बाद उनकी सरकार गिर गई है। जिसके बाद आप पार्टी में उनकी आलोचना होने लगी हैं और खुद केजरीवाल ने भी कुछ समय बाद मान लिया कि उनसे गलती हो गई है।

नवजोत ने इसके अलावा लड़कियों की शिक्षा और लड़कियों के भविष्य को सेक्योर करने वाली बातें कहीं। नवजोत ने कहा कि पूरा पंजाब-हरियाणा लड़कों की नशाखोरी से त्रस्त है। इसलिए हर शादी से पहले लड़कों का ड्रग्स टेस्ट होना चाहिेए जिससे लड़कियों की जिंदगी नरक बनने से बच जाये। नवजोत ने कहा कि हर लड़की को एक सेक्योर भविष्य मिलना चाहिए इसलिए लड़कियों की पढ़ाई पर विशेष तौर पर बल देना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+