तलाक को लेकर छलका नवाजुद्दीन की पत्नी का दर्द, कहा- 'अब नहीं रहा जा रहा है, अब छोड़ दो'

आलिया सिद्दीकी का असली नाम अंजना आनंद किशोर पांडे है लेकिन शादी के बाद उन्होंने अपना नाम बदल लिया था...

नई दिल्ली। गैंग्स ऑफ वासेपुर, बदला, मांझी, मंटो और वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स में अपनी बेहतरीन अदाकारी से सुर्खियां बटोरने वाले फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पर्सनल लाइफ इन दिनों ठीक नहीं चल रही है। नवाजुद्दीन की पत्नी आलिया सिद्दीकी ने उन्हें तलाक का नोटिस भेजा है। नवाजुद्दीन और आलिया की शादी को 11 साल हो चुके हैं। पिछले दिनों नवाजुद्दीन की बहन का निधन हुआ था और उनकी मां की तबीयत भी खराब चल रही है जिसके चलते वो यूपी के मुजफ्फरनगर में अपने घर आए हुए हैं, जहां उनकी पत्नी आलिया ने अपने वकील के जरिए तलाक का नोटिस भिजवाया है। इस पूरे मामले को लेकर अब आलिया ने मीडिया से भी बात की है।

'इस रिश्ते में अब सम्मान नहीं बचा'

'इस रिश्ते में अब सम्मान नहीं बचा'

न्यूज चैनल 'इंडिया टीवी' से बात करते हुए आलिया ने बताया, 'अब नहीं रहा जा रहा है, अब छोड़ दो। एक पत्नी के तौर पर एक इंसान ने काफी कुछ किया, बहुद हद तक समझौता किया। लेकिन, अगर किसी को लगे कि उसका पार्टनर इन सारी बातों को हल्के में ले रहा है, तो फिर क्या किया जाए? तलाक लेने की एक बड़ी वजह यह है कि इस रिश्ते में अब सम्मान नहीं बचा है। हां, आप एक अच्छे कलाकार हैं और लोग आपको देखते हैं। आप काफी लोगों पर अपना असर डाल सकते हैं। मैं भी आपके इस सफर का हिस्सा रही हूं...आपका साथ देती हूं।'

'मैं ज्यादा गहराई में नहीं जाना चाहती, काफी सेंसेंटिव बाते हैं'

'मैं ज्यादा गहराई में नहीं जाना चाहती, काफी सेंसेंटिव बाते हैं'

अपने रिश्ते को लेकर आलिया ने आगे कहा, 'बहुत सारी बातें हैं, मैं ज्यादा गहराई में नहीं जाना चाहती, काफी सेंसेंटिव बाते हैं, उनसे दोनों को नुकसान हो सकता है। एक मोड़ पर आकर किसी एक को फैसला लेना होता है। मैंने कई बार उनको समझने की कोशिश की। मैं एक मध्यम वर्गीय परिवार से हूं और जहां तक मुझे याद है, मेरे परिवार में आज तक किसी का तलाक नहीं हुआ। लेकिन, मेरी अपनी एक वैल्यू है, मैं जानती हूं कि क्या सही है और क्या गलत। अब नहीं रहा जा रहा है, अब छोड़ दो।'

आलिया सिद्दीकी का असली नाम अंजना आनंद किशोर पांडे

आलिया सिद्दीकी का असली नाम अंजना आनंद किशोर पांडे

नवाजुद्दीन और आलिया की मुलाकात 2004 में हुई थी, जिसके बाद लंबे समय तक दोनों के बीच डेटिंग चली और साल 2009 में दोनों ने शादी कर ली। आलिया सिद्दीकी का असली नाम अंजना आनंद किशोर पांडे है, लेकिन शादी के बाद उन्होंने अपना नाम बदल लिया था। अब जब दोनों के बीच तलाक का मामला उठा तो आलिया ने फिर से अपना वही पुराना नाम रख लिया है। आलिया, नवाजुद्दीन की दूसरी पत्नी हैं। नवाजुद्दीन की पहली शादी शीबा के साथ हुई थी लेकिन 6 महीने के भीतर ही दोनों का तलाक हो गया।

अभी तक नहीं आया नवाजुद्दीन का कोई बयान

अभी तक नहीं आया नवाजुद्दीन का कोई बयान

आलिया ने बताया कि उनके बच्चे उनसे काफी अटैच हैं और इसलिए वो अपने बच्चों को अपने पास रखना चाहती हैं। आपको बता दें कि नवाजुद्दीन और आलिया सिद्दीकी के दो बच्चे हैं, जिनमें एक 9 साल की बेटी शौरा सिद्दीकी और एक पांच साल का बेटा यानि सिद्दीकी हैं। आलिया ने बीते 7 मई को नवाजुद्दीन सिद्दीकी को तलाक का कानूनी नोटिस भेजते हुए उनसे भरण-पोषण के लिए खर्च की भी मांग की है। इस पूरे मामले पर अभी तक नवाजुद्दीन सिद्दीकी से कोई बात नहीं हो पाई है और ना ही उनकी तरफ से किसी तरह का कोई बयान सामने आया है।

'आलिया ने जो आरोप लगाए हैं, वो काफी सेंसेटिव'

'आलिया ने जो आरोप लगाए हैं, वो काफी सेंसेटिव'

इस बारे में आलिया के वकीलों ने जानकारी देते हुए बताया कि नवाजुद्दीन को तलाक के लिए कानूनी नोटिस भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि आलिया ने नवाजुद्दीन और उनके परिवार पर जो आरोप लगाए हैं, वो काफी सेंसेटिव हैं। आलिया के वकील ने बताया, 'बीते 7 मई को वॉट्सएप और ईमेल के जरिए नवाजुद्दीन सिद्दीकी को तलाक का नोटिस भेजा गया था, लेकिन अभी तक उनकी तरफ से इसपर कोई जवाब नहीं आया है। खुद आलिया ने भी नवाजुद्दीन को वॉट्सएप पर तलाक का नोटिस भेजा है, लेकिन उन्होंने वहां भी कोई रिप्लाई नहीं किया।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+