सलमान खान दोषी करार लेकिन फिर भी लोग मांग रहे हैं दुआएं, प्रत्यक्षदर्शी भी शामिल
नई दिल्ली। सलमान खान के खिलाफ सारे आरोप साबित हो गये हैं, जज ने कहा कि सलमान खान ही शराब पीकर गाड़ी चला रहे थे, सलमान खान के पास उस समय लाइसेंस नहीं था । अब सलमान खान से कोर्ट ने पूछा कि अब आपका इस बारे में क्या कहना है? सलमान खान के वकील और जज के बीच में बहस हो रही है।
लेकिन सोचने वाली बात यह है कि अभी भी कुछ लोग सलमान खान के लिए ऊपर वाले से दुआएं मांग रहे हैं कि उन्हें ज्यादा सजा ना हो जिसमें वो आईविटनेस भी है जो आज से 13 साल पहले मौका-ए-वारदात पर मौजूद था।
जी हां हम बात कर रहे हैं जार्ज फर्नाडीज की, जिन्होंने कहा कि वो शोर सुनकर वहां पहुंचे थे तो उन्होंने सलमान खान को देखा था लेकिन वो उस समय गाड़ी नहीं चला रहे थे। जार्ज ने कहा कि सलमान खान को इस मामले से फ्री कर देना चाहिए।













Click it and Unblock the Notifications