Hit and run case: सलमान खान को पांच साल की सजा
नई दिल्ली। हिट एंड रन मामले में मुंबई की सेशन कोर्ट ने सलमान खान को पांच साल की सजा सुनायी है। चूंकि इस कोर्ट के पास पांच तीस साल से ज्यादा की सजा पर बेल देने का अधिकार नहीं है, लिहाजा सलमान को यहां से सीधे अर्थर रोड जेल ले जाया जायेगा। सलमान आज की रात जेल में काटेंगे और हो सकता है एक सप्ताह तक, क्योंकि जब तक हाईकोर्ट इसमें हस्तक्षेप नहीं करता, तब तक सलमान जेल में रहेंगे।
सलमान खान के वकील और जज के बीच आज जमकर बहस हुई। सलमान खान के साथ उनका पूरा परिवार भी इस समय कोर्ट में मौजूद थे। लोग उनके लिए दुआएं मांग रहे थे। अगर आज कोर्ट सलमान खान के खिलाफ फैसला सुनाती है तो उन्हें 10 साल की सजा भी हो सकती थी।
- सलमान खां फैसले के दौरान कोर्ट में रो पड़े
- फैसला सुनकर सलमान खां की मां हुई बेहोश
- कोर्ट सजा पर सलमान खान के वकील की दलील सुन रही है।
सलमान खान केस के बारे में हर खबर पढिये हमारे फिल्मीबीट पोर्ट्ल में..
मालूम हो कि आज से 13 साल पहले 28 सितंबर 2002 को एक एसयूवी कार ने फुटपाथ पर सो रहे लोगों को कुचल दिया था। इस घटना में एक की मौत हो गई थी और चार लोग घायल हो गए थे। इस मामले में सलमान मुख्य आरोपी हैं और इसी संदर्भ में मुंबई की सत्र अदालत बुधवार को अपना फैसला सुनाने वाली है, फैसला सुबह 11 बजे के आस-पास आयेगा।













Click it and Unblock the Notifications