हैदरपोरा एनकाउंटरः SIT ने मुठभेड़ के सीन का किया खुलासा, दो पिस्तौल और 4 मैगजीन हुए थे बरामद
नई दिल्ली। बीते 15 नवंबर को श्रीनगर के हैदरपोरा इलाके में हुए मुठभेड़ की जांच रिपोर्ट को लेकर एसआईटी इंचार्ज सुजीत सिंह ने कहा कि स्थल निरीक्षण के बाद लेआउट योजना बनाई गई थी। डॉ मुदासिर गुल का शव ऊपर के हॉल में बरामद किया गया था। पीए सूत्र के मुताबिक एक शव की पहचान विदेशी आतंवादी के रूप में की गई है। साथ ही बताया कि हैदरपोरा सेशन के लिए गठित एक जोनल-स्तरीय एसआईटी ने कुछ चीजें बरामद कीं। प्रारंभिक स्थल से 2 पिस्तौल, 4 मैगजीन आदि जब्त किए गए। स्थल निरीक्षण के दौरान, मकान के एंट्री गेट पर एक स्थानीय आतंकवादी और मकान मालिक के शव बरामद किए गए थे।

बता दें कि जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने मंगलवार को कहा कि उसे हैदरपोरा सैन्य अभियान के संबंध में जांच रिपोर्ट मिल गई है और उसे संबंधित न्यायिक मजिस्ट्रेट को भेज दिया गया है। एक बयान में, प्रशासन ने कहा कि जिला मजिस्ट्रेट को कानून के तहत अनिवार्य दंड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा 190 के तहत न्यायिक मजिस्ट्रेट को रिपोर्ट भेजने की सलाह दी गई है। बता दें कि पुलिस ने पाकिस्तानी आतंकी के साथ मारे गए अन्य तीन नागरिकों को पहले आतंकी बताया था। मामले को तूल पकड़ता देख पुलिस ने बाद में कहा था कि आतंकी के साथ मारे गए तीन अन्य लोग क्रास फायरिंग की चपेट में आ गए थे।
15 नवंबर को हुए इस मुठभेड़ में आतंकी संग मारे गए तीन स्थानीय नागरिकों की पहचान मोहम्मद अल्ताफ बट, डॉ. मुदस्सर गुल और आमिर मागरे के रूप में हुई थी। अल्ताफ अहमद और डॉ. मुदस्सर दोनों ही श्रीनगर के रहने वाले थे जबाकि आमिर रामबन का रहने वाला था और वह डॉ. मुदस्सर के पास काम करता था। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 18 नवंबर को मजिस्ट्रेट जांच का आदेश दिया था।












Click it and Unblock the Notifications