हैदराबाद: कोरोना वायरस से ठीक हो चुके शख्स के ब्रेन में मिला व्हाइट फंगस, बन चुका था फोड़ा

हैदराबाद, 6 अगस्त। कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों में फंगस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इस बीच शुक्रवार को हैदराबाद से एक खौफनाक मामला सामने आया। यहां कोविड से ठीक हो चुके मरीज के मस्तिष्क में सफेद फंगस (एस्परगिलस) का फोड़ा बनने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पीड़ित इस साल मई में कोरोना वायरस की चपेट में आया था। कुछ दिन बाद उनसे शरीर में कमजोरी और बोलने में कठिनाई की शिकायत की थी। मस्तिष्क के एक स्कैन से पता चला कि थक्के जैसी संरचनाएं हैं जो दवा लेने के बाद भी कम नहीं हुई हैं।

Recommended Video

    Coronavirus से ठीक हो चुके शख्स के Brain में मिला White Fungus, बन चुका था फोड़ा | वनइंडिया हिंदी
    Hyderabad White fungus found in the brain of a person who has been cured of coronavirus

    सर्जरी के बाद ही डॉक्टरों ने पाया कि सफेद फंगस ने मरीज के दिमाग में एक फोड़े का रूप ले लिया था। सनशाइन हॉस्पिटल्स के सीनियर न्यूरोसर्जन डॉ पी रंगनाधम ने इस घटना को दुर्लभ बताया और रोगी के मस्तिष्क में सफेद फंगस के प्रवेश के मार्ग पर भी अनुमान लगाया। उन्होंने कहा, यह मामला अनूठा है क्योंकि मस्तिष्क में सफेद फंगस का एक फोड़ा है। यह संक्रमण कोविड-19 से ठीक होने के बाद का है। आमतौर पर कोविड-19 के मरीजों में फंगल इंफेक्शन डायबिटिक होने पर पाया जाता है, लेकिन इस रोगी को मधुमेह की समस्या नहीं है।

    यह भी पढ़ें: WHO की चीफ साइंटिस्ट सौम्या स्वामीनाथन ने चेताया- कोरोना से लड़ाई में अगले 6 महीने बेहद अहम, रहना होगा सतर्क

    डॉ पी रंगनाधम ने आगे कहा कि परानासल साइनस स्पष्ट रूप से संकेत कर रहे हैं कि ब्लैक फंगस के विपरीत सफेद फंगस नाक के जरिए मस्तिष्क में प्रवेश नहीं किया था। रोगी की स्थिति के बारे में अधिक जानकारी देते हुए डॉ पी रंगनाधम ने कहा कि रोगी को अंगों में कमजोरी और अस्पताल में भर्ती होने के छठे दिन कोविड की दूसरी लहर के चरम के दौरान बोलने में कठिनाई की शिकायत होने लगी थी। उसके मस्तिष्क के बार-बार एमआरआई के बाद यह पाया गया कि उसके दिमाग में व्हाइट फांगस का फोड़ा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+