Hyderabad Pune Bullet Train: 2 घंटे में पूरा होगा हैदराबाद से पुणे का सफर, रॉकेट वाली होगी रफ्तार
Hyderabad Pune Bullet Train: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क के विस्तार के लिए आम बजट में बड़ी राशि आवंटित की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट बुलेट ट्रेन है। पीएम खुद कह चुके हैं कि शहर के प्रमुख शहरों के बीच बुलेट ट्रेन से कनेक्टिविटी बनाई जाएगी। मुंबई-पुणे-हैदराबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर देश के सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स में से एक है। 767 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर के पूरा हो जाने पर दो प्रमुख आईटी शहरों की कनेक्टिविटी और भी शानदार हो जाएगी।
बुलेट ट्रेन के जरिए पुणे और हैदराबाद के बीच यात्रा समय को घटकर महज 1 घंटे 55 मिनट रह जाएगा। फिलहाल यही सफर सड़क मार्ग से 10-12 घंटे और ट्रेन से 8-9 घंटे लेता है। इस सुपरफास्ट कनेक्टिविटी से आम लोगों के साथ पेशेवरों और कॉर्पोरेट प्रोफेशनल को काफी राहत मिल सकती है।

Hyderabad Bullet Train: शमशाबाद बनेगा बुलेट ट्रेन का मेगा हब
हैदराबाद का शमशाबाद क्षेत्र देश का सबसे बड़ा बुलेट ट्रेन टर्मिनल बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। प्रस्तावित थ्री-वे इंटरचेंज टर्मिनल के जरिए यह शहर सीधे पुणे, मुंबई, बेंगलुरु और चेन्नई से जुड़ेगा। ऐसा करने वाला हैदराबाद भारत का पहला शहर होगा, जो चार महानगरों से हाई-स्पीड रेल के माध्यम से सीधा कनेक्ट होगा। इससे आईटी, फार्मा, उद्योग और लॉजिस्टिक्स सेक्टर को बड़ी मजबूती मिलेगी।
Hyderabad Pune Bullet Train: इसी साल शुरू हो सकता है काम
- मुंबई-पुणे-हैदराबाद कॉरिडोर की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार हो चुकी है। हैदराबाद-बेंगलुरु और हैदराबाद-चेन्नई रूट के लिए दक्षिण मध्य रेलवे द्वारा फाइनल लोकेशन सर्वे (FLS) शुरू कर दिया गया है।
- परियोजना में जापानी शिंकानसेन जैसी अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग होगा। ट्रेनों की अधिकतम गति 350 किमी/घंटा और परिचालन गति 320 किमी/घंटा प्रस्तावित है।
- रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल के अंत तक इस प्रोजेक्ट के लिए काम शुरू हो जाएगा और 2027-28 तक निर्माण कार्य जमीन पर दिखाई देने की उम्मीद है।
Hyderabad Pune Bullet Train रूट पर होंगे 11 स्टेशन
इस कॉरिडोर पर कुल 11 स्टेशन प्रस्तावित किए गए हैं: मुंबई (BKC), ठाणे/नवी मुंबई, लोनावला, पुणे, दौंड, पंढरपुर, सोलापुर, कलबुर्गी, जहीराबाद और हैदराबाद टर्मिनस। विशेषज्ञों का मानना है कि इस प्रोजेक्ट दक्षिण और पश्चिम भारत की अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने की दिशा में एक नया इकोनॉमिक कॉरिडोर तैयार होगा। अगले एक दशक में यह कॉरिडोर देश के आर्थिक नक्शे को बदलने वाला साबित हो सकता है।
-
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू












Click it and Unblock the Notifications