हैदराबाद में गर्भवती महिला के टुकड़े-टुकड़े करने वाले आरोपी की पहचान हुई

हैदराबाद। गर्भवती महिला की हत्या के बाद उसके शव को टुकड़े-टुकड़े कर के फेंक देने वाले सनसनीखेज मामले में हैदराबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी की पहचान कर ली है। पुलिस का दावा है कि उसने इस नृसंश हत्याकांड के आरोपी की पहचान कर ली है, हालांकि पुलिस ने अभी इस मामले में अधिक जानकारी नहीं दी है। आपको बता दें कि गर्भवती महिला का शव टुकड़ो में बोटैनिकल गार्डेन के पास एक बोरी में पाया गया था, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी।

murder

जल्द होगी गिरफ्तारी

हैदराबाद पुलिस ने गर्भवती महिला के टुकड़े करके बोरे में भरकर फेंकने वाले व्यक्ति की पहचान कर ली है। जल्द ही पुलिस अभियुक्त को गिरफ्तार कर सकती है। दरअसल मामला 29 जनवरी का है। हैदराबाद में हाईटेक सिटी के पास कोंदापुर में बॉटनिकल गार्डन के निकट दो बोरों में अज्ञात गर्भवती महिला के शरीर के कटे अंग बरामद हुए थे। जिसके बाद पुलिस लगातार हत्यारोपी की तलाश कर रही थी। पुलिस शव को इतने वीभत्‍स तरीके से बैग में भरा गया है कि उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पायी। जिसके बाद पुलिस मे महिला का एक स्कैच भी जारी किया था, उसके साथ इस मामले का कोई सबूत देने वाले को पुलिस ने 1 लाख रुपये के रकम के इनाम की घोषणा की थी। एक जांच अधिकारी ने बताया था कि चिकित्सकीय जांच में पाया गया कि महिला आठ माह की गर्भवती थी और उसे कहीं और मारा गया था।

सीसीटीवी फुटेज से मिली मदद

पुलिस को इस मामले में पहला सुराग घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से मिला था। पुलिस ने जब हत्या वाले दिन के वीडियो खंगालते तो उन्हें बोरों को फेंकते हुए एक बाइक सवार दिखा। बाइक को अंतिम बार खाजागुड़ा देखा गया। इसके बाद वह बाइक कहीं भी नहीं दिखी। इन्हीं सबूतों के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस वीडियो में जो बाइक दिख रही है उसमें आगे वाले पहिए में मडगार्ड नहीं है। यह बाइक 3.42 बजे सुबह बॉटनिकल गार्डन के पास रुकी और उसने इन बोरों को फेंक दिया। इसके बाद बाइक सवार मस्जिद बंदा रोड पर पहुंचा और वहां से खाजगुड़ा जंक्शन की तरफ चला गया। इसके बाद से बाइक सवार के कोई सबूत नहीं मिले हैं।

8 महीने का गर्भ था

जानकारी के अनुसार महिला के गर्भ में 8 महीने का बच्चा था और उसके शव को टुकडे में काट दिया गया था, जिसके बाद उसे बोरी में भरकर फेंक दिया गया था। हालांकि अभी तक महिला की पहचान नहीं की जा सकी है। पुलिस ने बताया था कि यह शव 25-30 साल की महिला का लगता है और शव सड़ गया है। यह मामला तब सामने आया जब बोरी के आस-पास से खून निकलता दिखा। स्थानीय लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी जिसके बाद इस बोरी को खोला गया तो उसमे महिला के शव के टुकड़े मिले।

अलग-अलग बोरी में था शव

दो अलग-अलग बोरियों में महिला का शव रखा गया था, एक बोरी में महिला का सिर और हाथ था जबकि दूसरी बोरी में महिला के शरीर का अन्य हिस्सा था। पुलिस ने बताया था कि शव के कपड़ों को देखकर लगता है कि महिला यूपी, बिहार या ओजिशा की हो सकती है। यह घटना 31 जनवरी को सामने आई थी। पुलिस ने बताया था कि ऐसा लगताहै कि महिला की हत्या तीन दिन पहले की गई है।

इसे भी पढ़ें- प्रिंस हत्याकांड में आज सीबीआई की चार्जशीट पर सुनवाई, कोर्ट की टिप्पणी पर रहेगी नजर

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+