Video: पुलिस की मदद से महिला ने रोड पर दिया स्वस्थ बेटे को जन्म
हैदराबाद। आये दिन हमें पुलिस के बारे में निगेटिव खबरें ही सुनने को मिलती है लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद आपके सामने पुलिस का एक ममतामयी चेहरा आयेगा और वो आपकी सोच को भी बदल देगा। इस वीडियो में महिला पुलिस की टीम ने प्रसव पीड़ा से तड़प रही महिला की सड़क पर ही सफलतापूर्वक डिलेवरी करायी है।
दरअसल हैदराबाद के शांति थियेटर के पास अचानक एक गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गया और वो दर्द से तड़पने लगी। स्थानीय लोगों ने नजदीकी पुलिस थाने पर महिला के लिए फोन किया जिसके बाद महिला पुलिस की एक पूरी टीम मौके पर पहुंच गई। महिला की हालत ऐसी नहीं थी कि उसे अस्पताल ले जाया जाये।
इसलिए महिला पुलिस ने अपनी ट्रेनिंग का बखूबी परिचय देते हुए शांति थियेटर के सामने ही सड़क पर महिला की डिलेवरी करा दी। सबसे पहले महिला पुलिसकर्मियों ने गर्भवती महिला के चारों ओर साड़ी का पर्दा बनाया और फिर सफलतापूर्वक बच्चे का जन्म कराया। महिला ने रोड पर स्वस्थ बेटे को जन्म दिया। बच्चे और मां दोनों ही स्वस्थ थे, बच्चे के जन्म पर हर किसी के चेहरे पर केवल मुस्कान थी। मालूम हो कि गर्भवती महिला की मदद करने वाली पुलिसकर्मियों का नाम श्रद्धा, शोभा और दिव्या है।













Click it and Unblock the Notifications