Holi 2025: हैदराबाद पुलिस ने होली पर जबरन रंग लगाने, बाइक रैली पर लगाया प्रतिबंध, एडवाइजरी पर मच गया बवाल
Hyderabad Police Advisory for Holi: होली और जुमा (शुक्रवार) एक साथ पड़ रहे हैं, इसलिए शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन को अतिरिक्त सावधानी बरतनी पड़ रही है। वहीं हैदराबाद पुलिस और साइबराबाद पुलिस ने होली को लेकर एक गाइडलाइन जारी की है, जिस पर बवाल मच गया है।
दरअसल, हैदराबाद और उससे सटे हुए साइबराबाद की पुलिस ने होली के मद्देनजर जो एडवाइजरी जारी की है।जिस पर भारतीय जनता पार्टी भड़क उठी है और कांग्रेस सरकार को हिंदू विरोधी बता रही है। इस इस पूरे विवाद ने खासकर त्योहारों के समय में राजनीतिक तापमान और बढ़ा दिया है।

दरअसल, हैदराबाद पुलिस और साइबराबाद पुलिस विभाग ने सार्वजनिक सुरक्षा और व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए होली को लेकर नए नियम लागू करते हुए ये गाइडलाइन जारी की है। उसमें अन्य निर्देशों के अलावा किसी भी शख्स को जबरन रंग लगाने पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है।
हैदराबाद पुलिस ने होली पर क्या-क्या लगाए हें प्रतिबंध?
इस गाइडलाइन में किसी को भी उनकी इच्छा के विरुद्ध रंग लगाने, रंगीन पानी फेंकने और सड़कों पर मोटरसाइकिल, टोलियों के एकत्र होने पर प्रतिबंध लगाया गया है। पुलिस ने सड़को पर टोलियों में बाइक, अन्य वाहनों की आवाजाही पर भी प्रतिबंध लगाया है। इतना ही नहीं दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई सख्त कार्रवई की चेतावनी दी गई है।
कब तक ये नियम रहेंगे लागू
हैदराबाद में यै प्रतिबंध 13 मार्च को शाम 6 बजे से 15 मार्च को सुबह 6 बजे तक लागू रहेंगे। इस बीच, साइबराबाद में ये उपाय 14 मार्च को सुबह 6 बजे से 15 मार्च को सुबह 6 बजे तक लागू रहेंगे।
हैदराबाद पुलिस की होली एडवाइजरी पर भड़की भाजपा
पुलिस ने ये निमय होली के जश्न की वजह से जुमा की नमाज़ में बाधा न आए, और दोनों महत्वपूर्ण अवसरों के सौहार्दपूर्ण माहौल रहे इसके मद्देंनजर जारी किया है लेकिन भाजपा इस पर भड़क उठी है। बीजेपी ने होली के मौके पर तेलंगाना कांग्रेस सरकार के सख्त आदेशों के खिलाफ कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
भाजपा बोली- निर्णय हिंदू विरोधी है
भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने आरोप लगाया है कि यह निर्णय हिंदू विरोधी है और कांग्रेस सरकार का सच सबके सामने लाता है। उनका कहना है कि सरकार इस तरह के प्रतिबंध लगाकर यह बताने की कोशिश कर रही है कि हिंदुओं को अपनी धार्मिक परंपराएं कैसे मनानी चाहिए।
कांग्रेस सरकार का 'तुगलकी फरमान'
वहीं हैदराबाद के गोशामहल से भाजपा विधायक टी राजा सिंह ने इसे 'तुगलकी फरमान' करार दिया है, जिससे यह साफ है कि बीजेपी इस मुद्दे पर कांग्रेस सरकार की नीतियों के खिलाफ अति सक्रिय है।
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात?












Click it and Unblock the Notifications