Hyderabad News: बिरयानी के साथ रायता मांगा तो युवक की पीट-पीटकर हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेंगे कई राज

हैदराबाद के पुंजागुट्टा इलाके में 'मेरिडियन रेस्तरां' से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 38 साल के युवक की बिरयानी के साथ रायता मांगने पर कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या कर दी गई।

Hyderabad News: हैदराबाद में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक प्रसिद्ध बिरयानी दुकान में कथित तौर पर युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि युवक का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने बिरयानी के साथ परोसे जाने वाले साइड डिश रायता मांग लिया था। युवक और होटल स्टाफ के बीच बहस हो गई, जिसके कारण युवक की मौत हो गई।

मामला पुंजागुट्टा इलाके में 'मेरिडियन रेस्तरां' का है। यहां रविवार रात युवक की हत्या कर दी गई। घटना के सीसीटीवी फुटेज में दोनों समूहों के लोग एक-दूसरे पर हमला करते दिख रहे हैं। एक चश्मदीद ने दावा किया कि लिकायत को होटल के मैनेजर समेत होटल स्टाफ ने बुरी तरह पीटा था। मामले को सुलझाने के लिए रात करीब 11 बजे पंजागुट्टा पुलिस स्टेशन ले जाया गया।

Hyderabad

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
हालांकि, जब वे पुलिस के पास पहुंचे तो लियाकत ने सांस लेने में तकलीफ और सीने में दर्द की शिकायत की। कुछ ही मिनटों में वह फर्श पर गिर गया। उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। लेकिन, डॉक्टरों ने उन्हें मृत बताया। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Recommended Video

    बिरयानी के साथ रायता मांगा तो युवक की पीट-पीटकर हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेंगे कई राज

    डॉक्टरों को संदेह है कि यह कार्डियक अरेस्ट का मामला है। हालांकि, उनकी मौत का सही कारण रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा। घटना की आगे की जांच जारी है। मृतक की पहचान हशमाबाद, बंदलागुडा निवासी मोहम्मद लियाकत के रूप में हुई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+