'हैदराबाद मेट्रो रेल का 250 KM होगा विस्तार, 25,000 करोड़ से बनेगा ड्रेनेज सिस्टम', बोले केटीआर
हैदराबाद में आईटी प्रोडक्ट्स के निर्यात को बढ़ावा देने, मेट्रो रेल के विस्तार समेत कई बड़े वादे किए। राजधानी के सेरिलिंगमपल्ली और राजेंद्रनगर निर्वाचन क्षेत्रों में नुक्कड़ सभाओं में केटीआर ने कहा कि हैदराबाद में बिजली, वाटर सप्लाई और सड़कों की हालत में बड़े पैमाने पर सुधार हुआ है।
बीआरएस नेता ने दावा किया कि केसीआर के पिछले साढ़े 9 साल के कार्यकाल में तेलंगाना राज्य में व्यापक स्तर पर विकास हुआ। नुक्कड़ सभा केटीआर ने वादा किया कि एक बार फिर से तेलंगाना में केसीआर की सरकार बनने पर हैदराबाद शहर के विस्तार के साथ कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू किया जाएगा।

बीआरएस नेता ने दावा किया कि केसीआर के पिछले साढ़े 9 साल के कार्यकाल में तेलंगाना राज्य में व्यापक स्तर पर विकास हुआ। नुक्कड़ सभा केटीआर ने वादा किया कि एक बार फिर से तेलंगाना में केसीआर की सरकार बनने पर हैदराबाद शहर के विस्तार के साथ कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू किया जाएगा। केटीआर ने वादा किया कि अगली बार बीआरएस के सत्ता में आने के बाद हैदराबाद मेट्रो रेल को 250 किलोमीटर तक बढ़ाया जाएगा।
इसके अलावा केटीआर ने कहा कि 25,000 करोड़ रुपये की लागत से उपनगरों में एक आधुनिक जल निकासी प्रणाली विकसित की जाएगी। राजधानी हैदराबाद पेयजल की व्यवस्था और मजबूत की जाएगी। केटीआर ने वादा किया कि हैदराबाद में 24 घंटे आपूर्ति उपलब्ध कराने की योजना पर काम चल रहा है। चुनाव के बाद इसे जल्द पूरा किया जाएगा।
बीआरएस के इलेक्शन मैनिफेस्टो को दोहराते हुए केटीआर ने कहा कि आसरा पेंशन स्कीम के तहत धनराशि बढ़ाकर 5,000 रुपये करने, अन्नपूर्णा योजना के माध्यम से बढ़िया चावल वितरित करने और सफेद राशन कार्ड वाले परिवारों के लिए 5 लाख रुपये का जीवन बीमा कवरेज दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications