लव मैरिज से नाराज लड़की के घरवालों ने नवविवाहित युवक को चाकुओं के वार से किया लहूलुहान, वीडियो वायरल

नई दिल्ली। तेलंगाना के हैदराबाद में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां लव मैरिज करने वाले युवक पर दिनदहाड़े ससुराल वालों ने चाकुओं से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में नवविवाहित युवक बुरी तरह घायल हो गया। युवक को बाद में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।

लव मैरिज से नाराज थे लड़की के घरवाले

लव मैरिज से नाराज थे लड़की के घरवाले

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इम्तियाज की शुक्रवार को एसआर नगर पुलिस स्टेशन में अपने ससुराल वालों से काफी बहस हुई थी। इसके बाद वह अपनी पत्नी और परिवार के लोगों के साथ शाम 6 बजे घर लौट रहा था। इसी दौरान बीच रास्ते ही ससुराल वालों ने इम्तियाज पर हमला बोल दिया। ससुराल वालों ने इम्तियाज के शरीर पर एक के बाद एक कई वार किए। पूरी घटना के दौरान पत्नी अपने पति को बचाने की अकेले कोशिश करती रही।

लोग मोबाइल फोन से वीडियो बना रहे थे, पर नहीं आया कोई बचाने

लोग मोबाइल फोन से वीडियो बना रहे थे, पर नहीं आया कोई बचाने

इम्तियाज को चाकू के वार से ससुराल वालों ने लहूलुहान कर दिया। हमले में घायल इम्तियाज लहूलुहान सड़क पर तड़प रहा था और पत्नी मदद की गुहार लगा रही थी। इस दौरान वहां मौजूद लोग मोबाइल फोन से वीडियो बना रहे थे लेकिन उन्होंने इम्तियाज की मदद नहीं की। बीच सड़क पर गाड़ियां आसपास से गुजरती रहीं लेकिन किसी ने उनकी मदद नहीं की।

बीच सड़क घेरकर चाकू से किया हमला

बीच सड़क घेरकर चाकू से किया हमला

बाद में किसी तरह इसकी सूचना पुलिस को दी गई और इम्तियाज को अस्पताल पहुंचाया गया। डीसीपी एआर श्रीनिवास ने इस मामले में बताया कि इम्तियाज ने अपने रिश्तेदार से 5 जून को लव मैरिज किया था और उसी दिन फातिमा के घरवालों ने उसके लापता होने की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। पंजागुट्टा के एसीपी तिरुपटन्ना का भी इस मामले में बयान आया है। उन्होंने बताया कि फातिमा इम्तियाज के साथ ही रहना चाहती है। जब पुलिस स्टेशन से दोनों घर जा रहे थे तभी फातिमा के घरवालों ने चाकू से हमला कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+