हैदराबाद से भाजपा उम्मीदवार माधवी लता के खिलाफ FIR दर्ज, जानिए पूरा मामला

हैदराबाद से भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा उम्मीदवार कंपेला माधवी लता के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि उन्होंने राम नवमी के मौके पर मस्जिद की और हाथ से धनुष-तीर का इशारा किया था। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद उनके खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है।

पिछले हफ्ते जो वीडियो वायरल हुआ उसमे देखा जा सकता है कि माधवी लता अपने हाथ को धनुष-तीर की मुद्रा में करती हैं और मस्जिद की ओर करती है। मस्जिद को सफेद रंग के कपड़े से ढका गया है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद लता के खिलाफ बेगम बाजार पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया गया।

madhavi lath

एफआईआर में कहा गया है कि माधवी लता ने मुस्लिम समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की। उन्हें भाजपा ने हैदराबाद लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। उम्मीदवार बनाए जाने के बाद वह लगातार मुस्लिम समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दे रही हैं। 17 अफ्रैल को राम नवमी की शोभायात्रा के दौरान माधवी ने मस्जिद की ओर धनुष-तीर मारने का और गोली चलाने का इशारा किया था।

एफआईआर में कहा गया है कि इस हरकत के बाद वह काफी खुश नजर आ रही थी। यह बेहद ही गैरजिम्मेदारा हरकत है, जिसकी वजह से मुस्लिम समुदाय की भावनाएं आहत हुई, उनकी हरकत इस स्तर की थी कि पूरा मुस्लिम समुदाय इससे आहत है।

गौर करने वाली बात है कि इस वीडियो के वायरल होने के बाद हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी भाजपा पर हमलावर हैं। उन्होंने कहा भाजपा शहर का माहौल खराब करना चाहती है और यहां अशांति फैलाना चाहती है। ओवैसी ने कहा कि भाजपा और आरएसएस ने भड़काऊ हरकत की है। मैं हैदराबाद के युवाओं से अपील करना चाहता हूं कि आप देखें कि भाजपा और आरएसएस के लोग क्या कर रहे हैं। भाजपा और आरएसएस शहर की शांति को खत्म करना चाहती हैं। आप हैदराबाद के लोगों को बर्बाद करना चाहते हैं। लोगों ने इनकी हरकत देखी है। क्या यही है नरेंद्र मोदी का सबका साथ, सबका विकास।

हालांकि लता ने इस वीडियो पर सफाई देते हुए कहा कि वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गई है। मेरे खिलाफ नकारात्मकता फैलाने के लिए ऐसा किया गया। मैं साफ करना चाहती हूं कि यह अधूरा वीडियो है, बावजूद इसके अगर इस वीडियो की वजह से किसी भावना आहत हुई है तो मैं माफी मांगना चाहती हूं, मैं हर किसी की भावना का सम्मान करती हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+