हैदराबाद: रोहिंग्‍या गिरफ्तार, बेटा बताकर स्थानीय ने बनवाया आधार कार्ड

हैदराबाद। आंध्र प्रदेश स्थित बालापुर में रोहिंग्या को पकड़े जाना का मामला सामने आया है। यहां एक स्थानीय नागरिक ने उसे अपना बेटा बताकर उसका आधार कार्ड बनवाया था। रोहिंग्या शरणार्थी ने गलत जानकारी देते हुए हुए कहा कि वह उसके साथ पकड़े गए भारतीय नागरिक का बेटा है। उनके पास से 2 आधार कार्ड और पासपोर्ट बरामद हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने 19 वर्षीय एक रोहिंग्या युवक को अवैध रूप से देश में रहने और आधार कार्ड हासिल करने के मामले में (15 अक्टूबर) गिरफ्तार किया। पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार रोहिंग्या को नौकरी देने वाले ने उसे अपना पिता बताते हुए उसका आधार कार्ड बनवाया। पुलिस ने नौकरी देने वाले शख्स को भी गिरफ्तार कर लिया है।

हैदराबाद: रोहिंग्‍या गिरफ्तार, बेटा बताकर स्थानीय ने बनवाया आधार कार्ड

गिरफ्तार किए गए रोहिंग्या मोहम्मद अजुमुद्दीन उर्फ मौला अजमुद्दीन और उसे नौकरी देने वाले 36 वर्षीय रियाजुद्दीन मौला को बालापुर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार दोनों कपड़े का कारोबार करते हैं। कुछ दिन पहले ही कोलकाता से यहां आए थे।

इन गिरफ्तारियों के बाद पुलिस यह पता लगाने का काम कर रही है कि कहीं रोहिंग्याओं को फर्जी तरीके से भारतीय नागरिकता का दस्तावेज तैयार करने के लिए कोई रैकेट तो काम नहीं कर रहा है। बीते महीने भी पुलिस ने 20 वर्षीय एक रोहिंग्या युवक को गिरफ्तार किया था जिसने खुद के भारतीय होने का दावा करते हुए दुबई जाने का वीजा अप्लाई किया था। पुलिस को उसके पास से पैन कार्ड बरामद हुआ था, जिसे जब्त कर लिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+