पूरी ने ली मासूम की जान! स्कूल में 11 साल के छात्र की मौत, वजह जान आप भी हो जाएंगे सावधान
Hyderabad News: हैदराबाद के एक 11 साल लड़के की सोमवार को स्कूल में लंच के दौरान दम घुटने से मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक उसने एक साथ कई पूड़ियां खाने की कोशिश की, जिसके कारण यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई। स्कूल स्टाफ़ तुरंत मेडिकल हेल्प के लिए उसे नजदीकी अस्पताल ले गया, लेकिन बाद में उसे एक निजी सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत में लड़के के पिता ने बताया कि स्कूल ने उन्हें बताया कि उनके बेटे को एक साथ 'तीन से ज्यादा पूरियां' खाने के बाद सांस लेने में तकलीफ हो रही है। इस दुखद घटना ने बच्चों के बीच खाने की आदतों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं पैदा कर दी हैं।

क्या पूरी घटना जानिए
दरअसल, कक्षा 6 के छात्र को एक साथ तीन पूरियां खाने के बाद दम घुटने के कारण स्कूल स्टाफ ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। रिपोर्ट के अनुसार, उसने स्कूल में दोपहर का भोजन करते समय एक साथ कई पूरियाँ खाने का प्रयास किया।
स्कूल के कर्मचारियों ने लड़के को तुरंत चिकित्सा सहायता के लिए नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि, उसे बेहतर इलाज के लिए एक निजी सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल के डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
केरल में इडली ने ली थी जान
इससे पहले केरल के वालयार में सुरेश नाम के 49 वर्षीय ट्रक ड्राइवर की खाने की प्रतियोगिता के दौरान तीन इडली खाने से मौत हो गई थी। यह कार्यक्रम ओणम 2024 समारोह के हिस्से के रूप में एक स्थानीय क्लब द्वारा आयोजित किया गया था। सुरेश ने प्रतियोगिता जीतने के लिए एक साथ तीन इडली खाने की कोशिश की, लेकिन जल्द ही उसे बेचैनी होने लगी। लोगों ने उसे नज़दीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई।
रिपोर्ट के अनुसार प्रतियोगिता में चार प्रतिभागियों ने बिना किसी व्यंजन के सादी इडली खाई, जबकि 60 से ज़्यादा लोग इसे देख रहे थे। वालयार पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया था।












Click it and Unblock the Notifications