झगड़कर नगर में कूदी पत्नी को पति ने बचाया, बाहर आते ही फिर होने लगी दोनों में हाथापाई

फरीदाबाद। बुधवार को फरीदाबाद में मियां-बीवी का झगड़ा चर्चा में बना रहा। दोनों में झगड़ा हुआ और गुस्से में सुसाइड करने के इरादे से पत्नी नहर में कूद गई। पति ने उसे बचाने के लिए छलांग लगाई और बमुश्किल उसे बाहर निकाला लेकिन दोनों इसके बाद भी घर जाने के बजाय फिर से लड़ने लगे। फरीदाबाद के सेक्टर 29 के आगरा नहर पुल के पास ये सब हुआ।

दोनों झगड़ते हुए पुल के पास पहुंचे थे

दोनों झगड़ते हुए पुल के पास पहुंचे थे

फरीदाबाद में सेक्टर 29 पर आगरा नहर के पुल पर बुधवार को एक पति-पत्नी लड़ते हुए पहुंचे। दोनों पहले यहां देर तक लड़ते रहे लेकिन बात बढ़ी तो एकाएक महिला ने नहर में छलांग लगा दी। पत्नी नहर में कूदी तो पीछे से पति भी कूद गया। करीब 15 मिनट की कोशिश के बाद युवक ने पत्नी को बचा लिया। किसी तरह से वो पत्नी को लेकर पानी के बाहर आया।

बाहर निकलते ही लड़ने लगी पत्नी

बाहर निकलते ही लड़ने लगी पत्नी

पानी से बाहर आने के बाद महिला कुछ मिनट तो चुप रही लेकिन जैसा ही उसकी स्थिति सामान्य हुई उसने फिर से पति से झगड़ा शुरू कर दिया। ये देख वहां मौजूद लोग भी चौंक गए। गुस्सा शांत नहीं हुआ। किसी तरह से लोगों ने दोनों को समझाया और घर जाने को कहा। कुछ ने मामले को घर में ना निपटने पर पुलिस के पास जाने को भी दोनों को कह दिया। वहीं, पुलिस का कहना है कि इस मामले में किसी भी तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है।

झगड़े के बाद घर से निकली थी महिला

झगड़े के बाद घर से निकली थी महिला

खबर के मुताबिक, मवई में रहने वाले इस पति-पत्नी के बीच बुधवार सुबह झगड़ा हुआ तो महिला घर से बाहर निकल गई। पति भी उसके पीछे आ गया। सुबह करीब 10 बजे महिला आगरा नहर के पुल से नहर में कूद गई। उसे बचाने को पति ने भी नहर में छलांग लगा दी। काफी मशक्कत के बाद महिला को पति ने नहर से बाहर निकाला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+