सलमान की 'सुल्तान' दिखाने के लिए पति ने बुक किया पूरा सिनेमा हॉल
नई दिल्ली। फिल्म अभिनेता सलमान खान के दीवाने करोड़ों की संख्या में हैं जो अपने चहेते सितारे के लिए कुछ भी कर सकते हैं ऐसे ही दीवाने की खबर आज हम आपको बताने जा रहे हैं जिसने सलमान खान की नई रिलीज फिल्म 'सुल्तान' को देखने के लिए पूरा का पूरा सिनेमाहॉल ही बुक करा लिया वो भी सिर्फ इसलिए क्योंकि उसकी पत्नी सलमान खान की बहुत बड़ी फैन है।
रेप्ड वूमेन कमेंट: सलमान पर पीएम मोदी का हाथ, कुछ नहीं बिगड़ेगा: राखी सावंत
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर शहर के रहने वाले शंकर मुसाफिर की इस साल के अप्रैल में गीतांजलि से शादी हुई है। पीटीआई की खबर के मुताबिक गीतांजलि सलमान खान की बहुत बड़ी फैन है इसलिए उसके लिए शंकर ने 120 सीटों वाले गुरुकुल मॉल के सिनेमाहॉल को ही बुक करा लिया।

मॉल के निदेशक को लगा कि शंकर अपने साथ 120 लोगों को लेकर आ रहे हैं लेकिन जब वो अपनी पत्नी संग अकेले मूवी देखने पहुंचे तो यकीन मानिए आम लोगों की तरह वो भी हैरान रह गये।

मालूम हो कि फिल्म 'सुल्तान' अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी है जो कि हरियाणा के एक पहलवान सुल्तान अली खान के जीवन पर आधारित है। फिल्म में सलमान खान के अलावा अनुष्का शर्मा और रणदीप हुड्डा भी मुख्य रोल में हैं। फिल्म 6 जुलाई को रिलीज हुई है और इसे काफी अच्छी ओपनिंग मिली है।












Click it and Unblock the Notifications