आतंकवादियों और अलगावादियों को वादी में लोगों ने दिखाया ठेंगा

श्रीनगर। आतंकियों और अलगाववादियों को दरकिनार करते हुए जम्मू-कश्मीर के लोगों ने तीसरे चरण में जमकर मतदान कर रहे हैं। लोगों के हौसलों को चार दिन पहले हुए भीषण आतंकवादी हमले भी कम नहीं कर सके। तीसरे चरण के तहत 16 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान जारी है। राज्य में पांच चरणों में मतदान हो रहा है।

voting

कड़कड़ाती ठंड के बावजूद मंगलवार को मतदाता 16 निर्वाचन क्षेत्रों के लगभग सभी मतदान केंद्रों पर अपने प्रतिनिधियों के चुनाव के लिए कतारबद्ध दिखे। जैसे-जैसे दिन चढ़ा और सूरज की रोशनी तीखी हुई मतदाताओं की संख्या बढ़ती गई। राज्य में दोपहर तक औसतन 55 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। मतदाताओं में 717,049 पुरुष, 650,476 महिला, जबकि 23 तीसरे लिंग के हैं।

अलगाववादियों धमकी बेअसर
अलगाववादियों मतदान से दूर रहने का आह्वान किया था लेकिन इस आह्वान को नजरअंदाज करते हुए बडगाम जिले के खानसाहिब निर्वाचन क्षेत्र के क्रमशोर गांव में उत्साहित मतदाता अपने प्रतिनिधि को चुनने के लिए मंगलवार को मतदान के लिए कतार में खड़े दिखे।

इस मतदान केंद्र पर लगभग 1,100 मत हैं। पहली बार मतदान करने वाले 150 से अधिक संख्या में पुरुष तथा महिला मतदाता सुबह-सुबह मतदान केंद्र के बाहर कतार में खड़े दिखे। क्रमशोर मतदान केंद्र पर एक मतदाता 42 वर्षीय मोहम्मद शफी ने कहा, "मैं केवल इसलिए मतदान करने आया हूं, ताकि मेरे पिछड़े और उपेक्षित गांव में कुछ बदलाव आ सके।"

भारी संख्या में उमड़े मतदाता
तीसरे चरण के मतदान में बारामूला, बडगाम और पुलवामा जिलों में 13 लाख से अधिक मतदाता 1,781 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग कर 138 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, चौधरी ताज मोहिउद्दीन, गुलाम हसन मीर, अब्दुल रहीम राथर और जावेद अहमद डार इस चरण के मुख्य उम्मीदवार हैं।

बारामूला जिले के उरी, संगरामा तथा गुलमर्ग निर्वाचन क्षेत्रों में मध्यम से तेज मतदान देखा गया, वहीं सोपोर निर्वाचन क्षेत्र में मतदान में बेहद कमी देखी गई। बडगाम जिले का बीरवाह निर्वाचन क्षेत्र जहां से उमर अब्दुल्ला चुनाव लड़ रहे हैं, वहां मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं। त्राल निर्वाचन क्षेत्र के उच्च माध्यमिक विद्यालय के मतदान केंद्र पर शुरुआती दो घंटे के दौरान केवल 10 मतदाताओं ने ही मतदान किया था।

झुंझलाए अलगाववादी
राजपोरा, पुलवामा तथा पंपोर निर्वाचन क्षेत्रों में भी दिन चढ़ने के बाद खासा मतदान दर्ज किया गया। गुलमर्ग के खयपुरा पुलिस थाने पर एक ग्रेनेड हमला हुआ, लेकिन इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पाटन निर्वाचन क्षेत्र के पलहालम कस्बे में युवाओं के एक समूह ने मतदान केंद्र पर पत्थर फेंककर मतदान में खलल डालने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया। वहीं पाटन में भी अलगावादियों ने सुरक्षा कर्मियों पर पत्थर फेंके जिन्हें सुरक्षाकर्मियों ने खदेड़ दिया।

पुलवामा जिले के त्राल निर्वाचन क्षेत्र में सुबह-सुबह कोई भी मतदाता मतदान के लिए नहीं पहुंचा।मौसम विभाग ने मंगलवार को मौसम साफ रहने की उम्मीद जताई है। मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ और शाम चार बजे तक चलेगा।

राज्य में पांच दिसंबर को हुए आतंकवादी हमलों के बाद एतिहयात स्वरूप शांतिपूर्ण और सुरक्षित मतदान के लिए जम्मू एवं कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 500 से अधिक कंपनियां तैनात की गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+