Hrithik vs Kangana email Row: ऋतिक रोशन अपना बयान दर्ज करवाने पुलिस कमिश्नर आफिस पहुंचे
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन को मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच ने फर्जी ईमेल आईडी मामले में समन भेजा था। जिसके बाद शनिवार को अपना बयान दर्ज करवाने के लिए अभिनेता ऋतिक रोशन मुंबई पुलिस आयुक्त के कार्यालय में पहुंचे। ये केस साल 2016 का है, जो कि हाल ही में साइबर सेल से क्राइम ब्रांच इंटेलिजेंस यूनिट, में शिफ्ट किया गया था।
Recommended Video

बता दें ये समन एक्ट्रेस कंगना रनौत के 100 ई-मेल मामले में मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच ने एक्टर को भेजा था। जांच के संबंध में अभिनेता के वकील ने पिछले साल दिसंबर में मुंबई पुलिस से संपर्क किया था। कंगना रनौत और रितिक रोशन के बीच हुई बड़ी लड़ाई ने एक इंटरव्यू में रानौत को मानसिक रूप से ठीक नहीं होने की बात कहे जाने के बाद सुर्खियां में आई।
कंगना रनौत की मेल आईडी से ऋतिक को 100 मेल भेज गए
बता दें वर्ष 2013 से 2014 के बीच कंगना रनौत की मेल आईडी से ऋतिक को 100 मेल भेज गए जिसकी शिकायत ऋतिक रोशन ने साइबर सेल में कराई थी लेकिन केस में कोई डेवलेपमेंट नहीं होने के कारण ऋतिक के वकील महेश जेठमलानी की अपील की जिसके बाद ये केस क्राइम ब्रांच में शिफ्ट किया गया है लेकिन कंगना रनौत ने ऋतिक के सारे आरोपों से इंकार किया है।

रोशन ने मुंबई पुलिस से संपर्क किया और आरोप लगाया कि उनके नाम पर एक फर्जी ईमेल से अभिनेत्री के साथ संवाद कर रहा था, और वह कभी कंगना के साथ रिलेशन में नहीं थे। एक्टर ऋतिक रोशन ने रानौत पर 3000 ईमेल भेज कर उनके असली मेल बॉक्स को भरकर उसे परेशान करने का भी आरोप लगाया। रोशन ने एक्ट्रेस पर ये आरोप लगाया था कि कंगना पर उनके पर्सनल ईमेल से प्राइवेट बातें और फोटो शेयर किया।
कंगना रनौत ने ऋतिक पर लगाए थे ये आरोप
वहीं कंगना रनौत ने ऋतिक के सारे आरोपों से इंकार किया है। कंगना रनौत ने कहा कि वह वास्तव में अभिनेता के साथ रिश्ते में थी, दोनों ने पेरिस में उन्होंने एक दूसरे को रिंग भी पहनाई थी। एक्ट्रेस कंगना रनौत ने चार साल पहले एक्टर ऋतिक रोशन पर आरोप लगाया कि उन्होंने उसने शादी का वादा करके उनके साथ प्यार का नाटक किया। जबकि एक्टर ने कंगना रनौत के इन सभी आरोपों से इंकार कर दिया था। और एक साक्षात्कार में कहा था कि वो मानसिक रूप से ठीक नहीं है। जिसके बाद कंगना ने ये भी आरोप लगाया कि ऋतिक के पिता राकेश रोशन, अपने पॉवर का प्रयोग कर रहे हैं और इसी वजह से उनकी शिकायत दर्ज नहीं हो रही है। कंगना ने ये भी आरोप लगाया था कि ऋतिक ने उन्हें 'आशिकी 3' फिल्म से निकलवाया था।












Click it and Unblock the Notifications