इस्तांबुल आतंकी हमला: सुसाइड बम से कुछ देर पहले ही रितिक रोशन थे वहां

इस्तांबुल। इस्तांबुल के इंटरनेशनल एयरपोर्ट में हुए आतंकी हमले ने पूरी दुनिया को एक बार फिर से हिलाकर रख दिया है। इस हमले के ठीक पहले हिंदी फिल्मों के लोकप्रिय अभिनेता रितिक रोशन भी उसी एयरपोर्ट पर मौजूद थे।

रितिक ने खुद इस बारे में ट्विटर पर लोगों को बताया। रितिक ने ट्वीट किया कि..आतंकी हमले की खबर सुनकर सकते में हूं..मजहब के नाम पर दहशतगर्ती मासूम लोगों को मार रहे हैं। हम सबको ऐसे लोगों को सबक सिखाने के लिए एकसाथ मिलकर लड़ना होगा। आतंकवाद के खिलाफ पूरी दुनिया को एक होना होगा।

रितिक ने बताया कि वो कनेक्टिंग फ्लाइट के लिए इस्तांबुल के इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए आये थे., रितिक ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारी इस्तांबुल से कनेक्टिंग फ्लाइट मिस हो गई थी। अगली फ्लाइट दूसरे दिन थी, लिहाजा हमने इकोनॉमी क्लास का टिकट लिया और कुछ देर पहले वहां से रवाना हुए थे।

गौरतलब है कि रितिक इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'काबिल' की शूटिंग में व्यस्त हैं जिसके लिए ही वो अफ्रीका गये थे और जहां से वापस आते हुए उन्हें इस्तांबुल के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रूकना पड़ा। रितिक के साथ उनके दोनों बच्चे भी थे।

जहां उनकी उड़ान के कुछ समय बाद आत्मघाती हमला हुआ जिसमें 38 की मौत और 120 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+