VIDEO: ओडिशा ट्रेन त्रासदी के 51 घंटे बाद बालासोर से गुजरी हावड़ा-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस, धीमी रही रफ्तार
Odisha Train Accident: बालासोर जिले में बहानागा रेलवे स्टेशन के पास कोरोमंडल एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने के लगभग 51 घंटे बाद रूट बहाल हुआ।

Odisha Train Accident: ओडिशा के बालासोर जिले में बहानागा रेलवे स्टेशन के पास कोरोमंडल एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त हुए लगभग 51 घंटे बीत चुके हैं। इसी बालासोर से सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे सफलतापूर्वक हावड़ा-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस गुजरी। अधिकारियों ने बताया कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव मौके पर मौजूद रहे। जब सेमी-हाई स्पीड ट्रेन गुजरी तो उन्होंने लोको पायलटों का अभिवादन किया। वहीं, वैष्णव ने कहा कि अप लाइन और डाउन लाइन ट्रैक दोनों की मरम्मत का काम रविवार रात को पूरा कर लिया गया था।
Recommended Video
वहीं, रूट के बहाल होने के बाद सबसे पहले यानी रविवार रात करीब 10 बजकर 40 मिनट पर एक मालगाड़ी रवाना की गई। इस वक्त भी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव मौके पर मौजूद रहे। रेल मंत्री ने ही मालगाड़ी को हरी झंडी दिखाई। यह मालगाड़ी विशाखापटनम बंदरगाह से राउरकेला स्टील प्लांट के लिए कोयला ले जा रही थी। दुर्घटनास्थल वाले रूट से ट्रेनें धीमी गति से गुजर रही हैं।
#WATCH | Howrah - Puri Vande Bharat Express crosses from Odisha’s Balasore where the deadly #TrainAccident took place on June 2.
Indian Railways resumed train movement on the affected tracks within 51 hours of the accident. pic.twitter.com/myosAUgC4H
— ANI (@ANI) June 5, 2023
2 जून की वो काली शाम
आपको बता दें कि बीती दो जून की शाम 7 बजे कोरोमंडल एक्सप्रेस बहानागा रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी। तभी उसकी टक्कर मालगाड़ी से हो गई। जिसके अधिकांश डिब्बे पटरी से उतर गए। कोरोमंडल के कुछ डिब्बे बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस के पिछले कुछ डिब्बों से टकरा गए, जो उसी समय गुजर रहे थे। हादसे में अब तक 275 लोगों की मौत हो चुकी है।
वहीं, रेल मंत्री ने इस हादसे की जांच सीबीआई से कराने का ऐलान किया है। हालांकि, अभी तक दुर्घटना का मुख्य कारण इलेक्टॉनिक इंटरलॉकिंग में बदलाव बताया जा रहा था। मामले की जांच की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications