Howdy Modi: 50 हजार लोगों के सामने 16 साल के स्पर्श गाएंगे राष्ट्रगान, जानें कौन हैं यह?

ह्यूस्टन। भारत के पीएम नरेंद्र दामोदर दास मोदी आज ह्यूस्टन के एनआरजी स्टेडियम में करीब 50 हजार लोगों की विशाल भीड़ को संबोधित करेंगे, ऐसा पहली बार हो रहा है कि किसी देश के नेता अमेरिका में इतना बड़ा शो करने जा रहे हैं, इस कार्यक्रम को 'हाउडी मोदी' नाम दिया गया है, इस कार्यक्रम में पीएम मोदी के साथ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी मौजूद रहेंगे, कहा जा रहा है कि इस प्रोग्राम में ट्रंप 100 मिनट तक शिरकत करेंगे।

स्पर्श शाह गाएंगे राष्ट्रगान

स्पर्श शाह गाएंगे राष्ट्रगान

वैसे तो इस भव्य समारोह की तैयारी काफी दिनों से चल रही है और आयोजकों की पूरी कोशिश है कि वो इस इवेंट को यादगार बनाया जाए, इस कार्यक्रम से पहले ही भारतीय मूल का किशोर स्पर्श शाह आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, जो कि एक दुर्लभ बीमारी से जूझ रहा है लेकिन इस बावजूद वो अपनी प्रतिभा के दम पर आज पूरे विश्व में चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात के लिए उत्साहित हैं स्पर्श

पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात के लिए उत्साहित हैं स्पर्श

दरअसल हमेशा वीलचेयर पर रहने वाले 16 वर्षीय स्पर्श शाह इस इवेंट में भारतीय राष्ट्रगान गाएंगे। स्पर्श का कहना है कि वह पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात के लिए उत्साहित हैं। मां के गर्भ में रहने के दौरान ही स्पर्श दुर्लभ बीमारियों का शिकार हो गए थे और उनकी हड्डियां टूट गई थीं।

मां सरस्वती का वरदान मिला है स्पर्श को

स्पर्श को मां सरस्वती का वरदान मिला हुआ है, स्पर्श शाह ने महज साढ़े छह साल की आयु में अपनी पहली स्पीच दी थी, वो 'कौन बनेगा करोड़पति' के ग्रैंड फिनाले में भी अपनी परफॉर्मेंस दे चुके हैं।

'हाउडी मोदी' मेगा इवेंट

'हाउडी मोदी' मेगा इवेंट

मालूम हो कि पीएम मोदी आज 'हाउडी मोदी' समारोह में अमेरिका के 48 राज्यों में रहने वाले भारतीय मूल के लोग भी शामिल हैं, इस कार्यक्रम का आयोजन गैर लाभकारी संगठन टेक्सास इंडिया फोरम ने किया है, पीएम मोदी अपने यूएस दौरे के दौरान 50 किलोवाट क्षमता के गांधी सोलर पार्क का भी लोकार्पण करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+