Treadmill Safety Tips: ट्रेडमिल पर दौड़ते हुए कैसे रहें सुरक्षित, दिल्ली जिम हादसे से सबक लेना जरूरी
How To Stay Safe On Treadmill: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में फीट रहना बहुत जरूरी है। ऐसे में लोगों का जिम जाकर वर्कआउट करना आम बात है, लेकिन बहुत से लोग जिम के अंदर एक्सरसाइज करते हुए हादसे का शिकार हो जाते हैं, जिससे उनकी जान पर तक बन आती है, लेकिन क्या आपने सुना है ट्रेडमिल की वजह से किसी की मौत हो गई। यकीन करना मुश्किल है, लेकिन ये सच है।
दिल्ली में एक 24 साल के युवक की ट्रेडमिल पर एक्सरसाइज करते हुए जान चली गई। युवक जब ट्रेडमिल पर दौड़ रहा था, तो मशीन में करंट आ गया, जिसकी चपेट में आकर उसकी सांसें थम गई। घटना दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-15 स्थित जिम की है।

ऐसे में सेहत के लिए बेहद फायदेमंद ट्रेडमिल इस्तेमाल करते समय कुछ सावधानियां बरतने की जरूरत है, वरना कोई भी हादसे के शिकार हो सकता हैं। आइए जानते हैं कि ट्रेडमिल पर दौड़ते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
Treadmill Safety Tips
- अगर आप ट्रेडमिल को नया-नया यूज करने लगे हैं तो सबसे पहले मशीन के सिस्टम को पूरी तरह अच्छे से समझें।
- क्योंकि ट्रेडमिल पर दौड़ने से पहले उसकी रफ्तार और तरीके पर ध्यान देना सबसे जरूरी है। वरना स्पीड की वजह से आप गिर सकते हैं।
- ब्लड प्रेशर और कमजोर दिल वाले लोगों को ट्रेडमिल पर दौड़ने से दूरी बनानी चाहिए।
- ट्रेडमिल पर दौड़ना शुरू करने से पहले मशीन को 1 से 2 प्रतिशत तक ही स्पीड में रखें।
- ट्रेडमिल का इस्तेमाल करने से पहले वार्म अप जरूरी है।
- ट्रेडमिल पर दौड़ने के लिए अच्छे और फिट रनिंग शूज होने चाहिए।
- क्योंकि अनफिट शूज आपको ट्रेडमिल पर परेशान कर सकते हैं।
इन बातों का रखें विशेष ख्याल
अगर आप ट्रेडमिल का यूज नहीं कर रहे है तो उसे बंद कर दें। जिस भी एरिया में मशीन को रखा गया है, उसे भरपूर जगह दें।
ट्रेडमिल के दोनों तरफ कम से कम 2 फीट की जगह छोड़ें और उसके पीछे 6 फीट की जगह छोड़ें, ताकि बैलेंस बिगड़ने पर दीवार पर गिरने या मशीन और दीवार या फर्नीचर के टुकड़े के बीच फंसने से बचा जा सके।
हमेशा सेफ्टी की (safety key) का उपयोग करें। यदि आप गिरते हैं, तो यह बेल्ट को रोकने के लिए बाहर निकलेगा। यह चोट, जैसे घर्षण से होने वाली जलन को रोकेगा।
जब आप ट्रेडमिल चालू करें तो बेल्ट को फैला लें। यह आपको अपने पैरों से गिरने से बचाएगा। चलती ट्रेडमिल से कभी न उतरें। उतरने से पहले बेल्ट को पूरी तरह से रुक जाने दें।
अपना सिर ऊंचा रखें। जब आप अपने पैरों को देख रहे होते हैं तो आपके संतुलन खोने की संभावना अधिक होती है।
मशीन का रखरखाव जरूरी। ढीले हार्डवेयर को कस लें और हर बार यूज के बाद किसी भी पसीने को पोंछें खासतौर से हाथ की पकड़ने वाली जगह को।












Click it and Unblock the Notifications