Madad Portal: कनाडा में रह रहे भारतीय नागिरक-छात्र, कैसे करें 'मदद पोर्टल' पर रजिस्ट्रेशन, जानिए हर स्टेप

India-Canada Row Madad Portal Registration: भारत और कनाडा के बीच तनाव बढ़ता ही जा रहा है। इस बीच भारत सरकार ने कनाडा में रह रहे भारतीय नागरिक और छात्रों के लिए एक एडवाइजरी जारी किया है। इस एडवाइजरी में देश में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति के कारण अत्यधिक सावधानी बरतने और सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

कनाडा में रह रहे भारतीय नागिरक-छात्रों को किसी भी तरह की दिक्कत होने पर 'मदद' पोर्टल (madad.gov.in) पर रजिस्ट्रेशन करने और उसपर अपनी परेशानी बताने को कहा गया है। आइए जानें क्या है 'मदद' पोर्टल' और कैसे कर सकते हैं इस पर रजिस्ट्रेशन...?pall

Madad Portal Registration

यह सलाह हाल के महीनों में कनाडा में भारत विरोधी हो रही घटनाओं को देखते हुए की गई है। भारत और कनाडा के बीच हालिया राजनयिक विवाद खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद बढ़ गई है।

कनाडा भारतीय छात्रों के लिए विदेश में पढ़ाई के लिए सबसे लोकप्रिय जगहों से एक है। 2022 में कनाडा में सभी अंतर्राष्ट्रीय छात्रों में भारतीय छात्रों की संख्या 15.3 फीसदी है। यह भारत को चीन के बाद कनाडा में अंतर्राष्ट्रीय छात्रों का दूसरा सबसे बड़ा सोर्स बनाता है।

भारत की विदेश मंत्रालय ने एडवाइजरी में क्या-क्या कहा?

विदेश मंत्रालय ने 20 सितंबर को कनाडा में पढ़ रहे भारतीय नागरिकों और भारतीय छात्रों के लिए एक एडवाइजरी जारी की। विदेश मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस में कहा गया है, ''कनाडा में बढ़ती भारत विरोधी गतिविधियों और आपराधिक हिंसा को देखते हुए, वहां मौजूद सभी भारतीय नागरिकों और यात्रा पर विचार करने वाले लोगों से अनुरोध किया जाता है कि वे अत्यधिक सावधानी बरतें।"

नोटिस में आगे सलाह दी गई है कि कनाडा में भारतीय छात्र ओटावा में भारतीय उच्चायोग या टोरंटो और वैंकूवर में वाणिज्य दूतावासों से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा वेबसाइट MADAD पोर्टल यानी madad.gov.in के जरिए से अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

MADAD app: क्या है मदद ऐप?

मदद से मतलब कांसुलर सर्निस मैनेजमेंट सिस्टम (Consular Services Management System) पोर्टल का उपयोग विदेश मंत्रालय (MEA) द्वारा विदेशों में भारतीय मिशनों/केंद्रों द्वारा दी जाने वाली कांसुलर सेवाओं से संबंधित शिकायतों के समाधान के लिए किया जाता है।

जरूरत पड़ने पर निकटतम भारतीय मिशनों/पोस्टों से संपर्क की सुविधा के लिए विदेश में पढ़ रहे भारतीय छात्रों या पढ़ने की योजना बना रहे भारतीय छात्र भी पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं।

'मदद पोर्टल' को बनाने का मकसद, किसी भी अप्रिय घटना या आपातकालीन स्थिति में वाणिज्य दूतावासों और विदेश में रहने वाले भारतीय नागरिकों के बीच बिनी किसी रुकावट के कनेक्टिविटी की सुविधा प्रदान करना है।

How to register in MADAD portal: कैसे करें 'मदद पोर्टल' पर रजिस्ट्रेशन

1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं -https://madad.gov.in/AppConsular/welcomeLink

2. 'Indian Students Abroad Registration' वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।

3. लिंक खुलने के बाद अपना नाम, जन्म तिथि और ईमेल पता सहित अपनी व्यक्तिगत जानकारी सबमिट करें।

4. रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद, अपने दिए गए यूजर नाम और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें।

5. अधिक जानकारी के लिए 'Manage Profile' सेक्शन पर जाएं।

6. अपने पाठ्यक्रम और शैक्षणिक संस्थान के बारे में डिटेल सबमिट करने के लिए 'Manage Course Details' पर जाएं।

How Download MADAD portal app: कहां से डाउनलोड करें 'मदद पोर्टल' ऐप

एंड्रॉइड यूजर के लिए लिंक

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tcs.appmadad&hl=en&pli=1

Ios यूजर के लिए लिंक https://apps.apple.com/nz/app/madad/id1070165417

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+