Ayushman Card के जरिए 70 साल से अधिक आयु के बुजुर्ग करवा सकते हैं ₹5 लाख तक का फ्री इलाज, कहां करें अप्लाई?
Ayushman Card: भारत सरकार ने 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक अहम पहल की है। इसके तहत बुजुर्गों को अपना सालाना 5 लाख रुपये तक का फ्री इलाज की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। यह पहल आयुष्मान भारत - प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) के अंतर्गत आती है, जिसका उद्देश्य देश भर में वृद्ध लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना है। इसके लिए आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनाया जा रहा है। जिसे अब आयुष्मान ऐप के माध्यम से सीधे हासिल किया जा सकता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2018 में शुरू की गई आयुष्मान भारत योजना सबसे बड़ी सरकारी स्वास्थ्य बीमा योजना बन चुकी है। इस योजना के तहत बुजुर्ग नागरिकों को आयुष्मान वय वंदना कार्ड हेल्थ पहचान पत्र बनवाना जरूरी है। इस कार्ड के जरिए 70 या इससे अधिक आयु के सूचीबद्ध सरकारी और निजी दोनों अस्पतालों में प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक की बिलकुल फ्री इलाज करवा सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे आयुष्मान कार्ड के लिए अप्लाई करना है और कैसे ऑनलाइन कार्ड आप घर बैठे बनवा सकते हैं।

आयुष्मान वय वंदना कार्ड उन बुज़ुर्ग व्यक्तियों के लिए उम्मीद की किरण है जो अपनी बीमारी पर आने वाले खर्च से परेशान हैं। इस हेल्थ कार्ड के जरिए हार्ड संबंधी सर्जरी, डायलिसिस और कैंसर देखभाल समेत अन्य गंभीर बीमारियों का बुजुर्ग इलाज करवा सकते हैं।
आयुष्मान कार्ड के लिए पात्रता
इस योजना का लाभ उठाने वाले बुजुर्गो के लिए कुछ शर्ते रखी गई हैं। इस योजना का लाभ उठाने वाले की उम्र 70 वर्ष या उससे अधिक आयु का भारतीय नागरिक होना, वैध आधार कार्ड रखना और अपने आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर होना आवश्यक है। इसमें कोई इनकम की बाध्यता नही है। जिससे यह योजना हर पात्र वरिष्ठ नागरिक के लिए सुलभ है।
आयुष्मान कार्ड के लिए क्या दस्तावेज है जरूरी?
आवेदकों को पहचान और आयु सत्यापन के लिए आधार कार्ड की आवश्यकता होती है, साथ ही आवेदन प्रक्रिया के लिए आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर भी होना चाहिए।
आयुष्मान योजना के लिए कैसे और कहां करें अप्लाई
बुजुर्ग इस योजना के लिए आवेदन दो तरीके, आयुष्मान ऐप या आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अप्लाई करके आयुष्मान कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
- आयुष्मान कार्ड ऑनलाइन हासिल करने के लिए आपको अपने फोन पर Google Play Store से डाउनलोड कर लॉग इन करना होगा।
- OTP के माध्यम से सत्यापन करना और आधार विवरण और ई-केवाईसी के साथ '70+ विकल्प' के तहत नामांकन पूरा करना होगा। इस प्रक्रिया के पूरे होने के कुछ दिन बाद आयुष्मान हेल्थ कार्ड इशू किया जाएगा।
दूसरा विकल्प आवेदनों को आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से एक समान प्रक्रिया का पालन करके पहले फार्म भरना होगा। कार्ड के लिए सभी आवश्यक विवरण और सहमति प्रदान की गई है।
आयुष्मान कार्ड संबंधी जानकारी के लिए टोल नंबर पर करें संपर्क
किसी भी सहायता या पूछताछ के लिए, आवेदकों और लाभार्थियों को सहायता प्रदान करने वाली 24/7 टोल-फ्री हेल्पलाइन उपलब्ध है।
65 मिलियन से अधिक लोग कर चुके हैं अप्लाई
इस योजना में काफी रुचि देखी गई है, 65 मिलियन से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से लगभग 65 मिलियन को मंजूरी दी गई है। जबकि अधिकांश आवेदन सफलतापूर्वक संसाधित किए जाते हैं, एक छोटा सा अंश विभिन्न कारणों से अस्वीकृति का सामना करता है। अब तक, इस योजना ने 434 कार्ड वितरित किए हैं, जिसमें मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, केरल, गुजरात और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में सबसे अधिक आवेदन दर देखी गई है।












Click it and Unblock the Notifications