नाम बदलकर एजेंसियों को धोखा देने की फिराक में हैं आतंकी संगठन!
नई दिल्ली। देश पर इस समय आतंकी साजिशों का खतरा पहले से चार गुना तक बढ़ गया है और इंटेलीजेंस एजेंसियां भी चौकन्नी हैं। लेकिन इसके बावजूद आतंकी रोज नई प्लानिंग में लगे हैं। अब आतंकियों ने एजेंसियों को गुमराह करने की नया तरीका निकाला है और यह तरीका है अपने संगठन का नाम बदलकर उन्हें गुमराह करने की कोशिशें करना।

जी हां, स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेंट जिसे आप और हम सिमी के नाम से जानते हैं, उसने अपना नाम बदलकर इंडियन मुजाहिद्दीन किया तो इंडियन मुजाहिद्दीन ने अपना नाम बदलकर डेक्कन मुजाहिद्दीन कर लिया।
ऐसे में आपको हैरानी नहीं होनी चाहिए अगर कुछ दिनों में खतरनाक आईएसआईएस या फिर अंसार-उल-तवाहिद भी एक नए नाम जूनुद-उल-खलीफा-ए-हिंद के नाम से आपको देश में अपनी हरकतों को अंजाम देता नजर आने लगे।
हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि शुक्रवार को एनआईए ने जिन लोगों को आईएसआईएस के साथ संबंध होने के शक में गिरफ्तार किया है, वह इसी नाम के साथ अपने काम को अंजाम देने की कोशिशों में लगे हुए थे।
आपको बता दें कि आतंकी संगठनों का इस तरह से नाम बदलना कोई हैरानी वाली बात नहीं है। अगर याद हो तो 26/11 मुंबई हमलों के समय लश्कर-ए-तैयबा ने डेक्कन मुजाहिद्दीन के नाम पर संदेश भेजा था कि वह इन हमलों की जिम्मेदारी ले।
आतंकी संगठनों का नाम भले ही अलग हो लेकिन इनकी विचारधारा एक ही है। ये सभी संगठन सिर्फ धर्म के नाम पर आतंक और विनाश का खेल खेलना चाहते हैं। आतंकी संगठन अपना नाम बदलकर काम कर रहे हैं ताकि किसी भी तरह से लोगों को शक न हो और उन पर सुरक्षा एजेंसियों की नजर न जाए।
इंटेलीजेंस ब्यूरो, आईबी, के अधिकारियों की मानें तो आईबी लगातार ऐसे संगठनों पर नजरें रखे हुए है। आज के समय में आतंकी संगठन आसानी से अपना नाम बदलने की कोशिशों में लगे हुए हैं।
आईबी अधिकारियों के मुताबिक नाम बदलने के बावजूद यह संगठन सिर्फ कुछ ही दिनों तक बचकर रह सकते हैं। अधिकारियों का दावा है कि आईएसआईएस या फिर अल कायदा करीब 1,000 अलग-अलग नामों के साथ अपने काम को अंजाम देने में लगे हुए हैं।
हालांकि इनका पता लगा पाना काफी मुश्किल है। इन संगठनों के काम करने का तरीका एक ही है लेकिन इसके बावजूद आज नहीं तो कल इनका झूठ पकड़ा ही जाएगा। नाम बदलने की एक और वजह यह भी है कि इससे आतंकी पैसे का लेन-देन आसानी से कर पाते हैं।
-
India Canada FTA: बदलने वाली है भारत-कनाडा की किस्मत! महीनों की तनातनी के बाद फ्री ट्रेड पर आई बड़ी खुशखबरी -
Iran Indian Evacuation: ईरान में मौत के साये से निकले भारतीय! दूतावास ने आधी रात को इस देश में पहुंचाया -
Rajya Sabha Elections 2026 Winning List: बिहार में NDA का डंका, देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में मौसम का डबल अटैक, अगले 72 घंटों में आने वाला है नया संकट, IMD का अलर्ट -
'बच्चे के लिए किसी के साथ भी सो लूंगी', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit का शॉकिंग बयान, लोग बोले- ये बाजार में -
Bihar Rajya Sabha Election 2026 Results: बिहार से कौन पहुंचा राज्यसभा? रिजल्ट यहां देखें -
अनंत सिंह ने राजनीति से क्यों लिया संन्यास? मोकामा से अब कौन लड़ेगा चुनाव? छोटे सरकार का चौंकाने वाला फैसला -
Silver Rate Today: युद्ध के बीच चांदी क्रैश! 23,000 हुई सस्ती, 100 ग्राम सिल्वर अब कितने में मिल रहा? -
Haryana Rajya Sabha Election 2026 Results: हरियाणा में देर रात आए नतीजे, जानें कौन-कौन पहुंचा राज्यसभा? -
'मैं उससे बच्चा क्यों पैदा करती?', 66 की फेमस एक्ट्रेस का बड़ा बयान, क्रिकेटर से शादी बिना ही हुईं प्रेग्नेंट -
Donald Trump Iran War: टूट के कगार पर NATO? ट्रंप ने सरेआम यूरोप को कहा 'धोखेबाज', आधी रात को लिया बड़ा फैसला -
आज का मिथुन राशिफल 16 मार्च 2026: मुश्किल सफर लेकिन मिलेगी सफलता, दिन शुभ












Click it and Unblock the Notifications